जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
Share:

टोक्यो। भूकंप की दृष्टि से जापान सबसे संवेदनशील देश माना जाता है। आए दिन वहां पर भूकंप के झटके महसूस  होते रहते हैं। कई बार वहां पर सुनामी भी वहां आ जाती हैं। शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से जापान हिल गया। शुक्रवार अल सुबह जापान के होकायिदो द्वीप पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। 

भारत से चाय की इ-नीलामी प्रक्रिया सीखेगा चीन, जल्द करेगा 'चाय पे चर्चा'

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, ​होकायिदो द्वीप के अलावा मियागी प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप सुबह 3.36 बजे आया। इसका केंद्र  पूर्व में 40 किमी. की गहराई में था। हालांकि इन झटकों से किसी भी तरह की जनधन की हानि नहीं हुई है और वहां पर फिलहाल सुनामी की चेतावनी भी नहीं दी गई है।

ओबामा और क्लिंटन के घर मिले पार्सल बम की ट्रंप ने की निंदा

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी होकायिदो द्वीप पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 9 लोग मारे गए थेा और कई घर गिर गए थे। भूकंप की वजह से लाखों घरों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। हालांकि उस समय भी सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई थी। 


खबरें और भी

सूर्य के करीब पहुंचा नासा का पार्कर सौर यान

ट्रम्प की चेतावनी- अमेरिका में एक भी इंसान को गैरकानूनी रूप से घुसने नहीं देंगे

हांगकांग एयरलाइन कैथे पैसिफिक ने अपनी गलती को स्वीकारा, 94 लाख यात्रियों का हुआ था डाटा लीक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -