जापान ने उतर कोरिया द्वारा किए परीक्षण पर जताया ऐतराज
जापान ने उतर कोरिया द्वारा किए परीक्षण पर जताया ऐतराज
Share:

टोक्यो : शुक्रवार की तड़के सुबह उत्तर कोरिया द्वारा की गई बैलेस्टिक मिसाइल के प्रायोगिक परीक्षण पर जापान ने कड़ा ऐतराज जताया है। जापान के विदेश मंत्री फूमियो किशिदा ने उतर कोरिया की इस हरकत को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करार दिया है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह 5.54 बजे उतर कोरिया ने मिसाइल दोगी, जो जापान सागर में गिरी। हांलाकि इससे जापान की सीमा में कोई नुकसान नहीं हुआ। जापान के पीएम शिंजो आबे ने उतर कोरिया से संयम बरतने की अपील की है। जापान ने परीक्षम की खबर मिलते ही अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् की बैठक बुलाई।

संबंधित मंत्रालयों को दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ मिलकर इस परीक्षण से संबंधित सूचनाओं को इकट्ठा करने और उसका विश्लेषण करने के निर्देश दिए। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् ने नॉर्थ कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे है, इसके बावजूद वो बार-बार परमाणु हमले की धमकी दे्ता रहता है और परीक्षण करता रहता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -