हमेशा के लिए बंद हो रहे जापानी थिएटर ने लास्ट शो में दिखाई
हमेशा के लिए बंद हो रहे जापानी थिएटर ने लास्ट शो में दिखाई "3 इडियट्स", रहा हॉउसफुल
Share:

टोक्यो: राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित "3 इडियट्स" को एक दशक पहले रिलीज़ हुई थी और आज भी यह दुनियाभर में एक सदाबहार फ़िल्म है। यह फिल्म विदेश में ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में भी रिलीज़ की गई थी। जापान के ओसाका में एक थियेटर को हमेशा के लिए बंद हो रहा था और उन्होंने 3 इडियट्स को अपनी अंतिम फिल्म के रूप में दिखाने का निर्णय लिया, जो फुल हाउस रहा, जिससे साबित होता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण और असरदार फिल्मों में से एक है जो विश्व भर में सभी को पसंद है।

3 इडियट्स को विदेशों में 415 स्क्रीन्स पर और विश्वभर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था, जो उस वक़्त एक बड़ी रिलीज़ थी। फिल्म को काफी सरहा गया था और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपेनिंग करने में कामयाब रही थी। फिल्म जापान में 2013 में  रिलीज़ हुई थी और आज भी फिल्म हाउसफुल रही है।

आपको बता दें कि फिल्म 3 इडियट्स को 25 दिसंबर 2009 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और शरमन जोशी, आर माधवन व बोमन ईरानी अहम किरदार में दिखाई दिए थे। राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। 

thappad box office : तापसी की 'थप्पड़' की कमाई में आयी कमी

बागी 3: फैंस को टाइगर श्रॉफ ने दिया बड़ा गिफ्ट, अपने बर्थडे पर किया ये काम

'पिंकी' बने अर्जुन और 'संदीप' के रोल में नज़र आई परिणीति, सामने आया फिल्म का फर्स्ट पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -