जनवरी में है घूमने का प्लान तो इन जगहों से बेस्ट कुछ नहीं
जनवरी में है घूमने का प्लान तो इन जगहों से बेस्ट कुछ नहीं
Share:

नया साल आने वाला है। नए साल को आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग अब घूमने का प्लान बना रहे हैं और जगह ढूंढ रहे हैं। अगर आप भी उन्ही में शामिल है तो आप यहाँ वो आईडिया देख सकते हैं कि आपको कहाँ जाना है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप नया साल मनाने जा सकते हैं। आइए बताते हैं।

* अपने खूबसूरत बैकवाटर्स के लिए मशहूर अल्लेप्पी जनवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। यह जगह अपने खूबसूरत समुद्र तटों, मंदिरों और पारंपरिक बोट रेस के लिए जानी जाती है।

* इसके अलावा औली, उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह देशभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहाँ नन्दा देवी, गर्सन बुग्याल, कुवारी बुग्याल, चिनाब झील और जोशीमठ यहां के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज हैं। आप यहाँ जनवरी के महीने में स्कीइंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।

* इसके अलावा आप गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच स्थित मसूरी भी जा सकते हैं जिसे 'क्वीन ऑफ हिल्स' भी कहा जाता है। यहाँ लाल टिब्बा, लेक मिस्ट, केम्पटी फॉल्स, गन हिल और नाग टिब्बा जैसी जगहें पर्यटकों की पसंदीदा हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

* इसी के साथ आप नया साल मनाने के लिए रण ऑफ कच्छ में घूमने जा सकते हैं। रन ऑफ कच्छ को भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है। यहां आप पैरामोटरिंग, मेडिटेशन, राइफल शूटिंग, स्टारगेजिंग, जंगल सफारी और बर्ड वॉचिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। आपको बता दें कि कच्छ का रण, कालो डूंगर, कच्छ फॉसिल पार्क और मांडवी बीच यहां पर्यटकों की पसंदीदा हैं।

* आप चाहे तो आप सिक्किम में त्सोमो लेक, नाथुला पास, कंचनजंगा नेशनल पार्क, युमथांग वैली, और ग्रीन लेक जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। यहां ट्रेकिंग, बाइकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में हिस्सा लेना आपके लिए आनंद का अनुभव होगा।

अगर कर रहे हैं शांति की तलाश तो इन जगहों पर जाएं घूमने

पहाड़ों पर बाइक राइडिंग का कर रहें है प्लान तो जान लें ये जरुरी बात

अमेरिका इस दिन 8 अफ्रीकी देशों से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -