महात्‍मा गांधी की पुण्यतिथि पर मन की बात करेंगे PM मोदी
महात्‍मा गांधी की पुण्यतिथि पर मन की बात करेंगे PM मोदी
Share:

पीएम मोदी (PM Modi) इस महीने की 30 तारीख को महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्य तिथि पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) में राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। जी हाँ, PM मोदी पहले गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इसके बाद वह रेडियो के जरिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जुड़ेंगे। हाल ही में इस बात की सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है। आप सभी को बता दें कि संबोधन को पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। जी दरअसल दूरदर्शन भी इसका सीधा प्रसारण करेगा। आप सभी जानते ही होंगे ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री का वो मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है।

जी दरअसल अब तक यह कार्यक्रम हमेशा 11 बजे शुरू होता था, हालाँकिअब इसमें बदलाव किया गया है। जी दरअसल इस बार यह साढ़े 11 बजे शुरू होगा। आपको बता दें कि PM मोदी ने साल 2014 में सत्ता में आने के बाद, इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसमें वह विभिन्न मुद्दों पर देश के लोगों से बात करते हैं। PM ने प‍िछले मन की बात’ कार्यक्रम में तमिलनाडु विमान हादसे में घायल हुए कैप्टन वरुण सिंह का जिक्र किया था। उनका बाद में बेंगलुरु के अस्पताल में निधन हो गया था। वहीं PM ने कैप्टन वरुण सिंह की उस चिट्ठी की बात की, जो उन्होंने बच्चों के लिए लिखी थी। इसी के साथ ही पीएम ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित उन सभी लोगों को याद किया, जिनका हादसे में निधन हो गया था।

उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘मेरे प्यारे देशवासियो, महाभारत के युद्ध के समय, भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कहा था- ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ यानि गर्व के साथ आकाश को छूना। ये भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य भी है। ऐसा ही एक जीवन रहा ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का। वरुण सिंह भी मौत से कई दिन तक जांबाजी से लड़े, लेकिन फिर वो भी हमें छोड़कर चले गए। वरुण सिंह, उस हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जो तमिलनाडु में हादसे का शिकार हो गया। उस हादसे में हमने, देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत कई वीरों को खो दिया।’

पी वी सिंधु ने किया शानदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाया स्थान

सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर राष्ट्रपति-PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, ममता बनर्जी ने की ये मांग

उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी ने मुंबई अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -