अगर आपके शरीर पर हैं श्रीकृष्ण के ये निशान तो बहुत लकी हैं आप
अगर आपके शरीर पर हैं श्रीकृष्ण के ये निशान तो बहुत लकी हैं आप
Share:

भगवान श्री कृष्ण का आज ही के दिन जन्म हुआ था। उन्हें एक महान वक्ता के रूप में जाना जाता है और उन्होंने ही दुनिया को प्रेम और कर्म का पाठ पढ़ाया। श्री कृष्ण ने भागवत गीता की रचना की थी और उनके मुंह में पूरा ब्रह्मांड समाया था। जी हाँ और इसी के साथ ऐसी मान्यताएं हैं कि भगवान श्री कृष्ण के शरीर पर कुछ खास निशान थे, जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। जी दरअसल इस तरह के निशान अगर किसी इंसान के शरीर पर हों तो यकीनन वो दुनिया का सबसे खुशहाल, स्वस्थ और समृद्ध इंसान हो सकता है। आइए बताते हैं इन निशानों के बारे में। 

अर्ध चंद्र- ऐसा कहा जाता है कि श्रीकृष्ण के पैर के तलवे पर अर्ध चंद्र का निशान था। केवल यही नहीं बल्कि यही अर्ध चंद्र भगवान शिव के मस्तक पर भी सजा हुआ है। कहा जाता है कि जिन लोगों के शरीर पर ये अर्ध चंद्र होता है, वो करियर के मामले में ऊंचाइयों को छूते हैं।

शंख- श्री कृष्ण के पैर के तलवे पर शंख जैसा भी एक निशान था। कहते हैं भगवान विष्णु के एक हाथ में भी शंख होता है, जिसकी ध्वनि से अंतर्आत्मा और चेतना जागृत होती है। ऐसे में शरीर पर शंख जैसा निशान जीवन में सफलता और सुख-शांति का प्रतीक समझा जाता है।

मछली जैसा निशान- श्री कृष्ण की हथेली और पैर पर मछली जैसा निशान भी था। वहीं हिंदू धर्म में मछली को भगवान विष्णु को अवतार समझा जाता है। कहते हैं कि शरीर पर ये निशान प्रतिष्ठा का प्रतीक होता है।

त्रिभुज- अगर किसी इंसान के पैरों पर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसे लोगों की जीवन में दिलचस्प लोगों से मुलाकात होती है।

तीर-कमान- पैर पर तीर-कमान जैसा निशान भी बहुत शुभ समझा जाता है। जी हाँ और ऐसे लोग जीवन में खूब संघर्ष करते हैं और जीत हासिल करते हैं।

हाथ पर तिल- अगर किसी इंसान के हाथ पर तिल हो तो ऐसे इंसान को साधारण समझने की भूल ना करें। ऐसे लोग मेहनती और विनम्र स्वभाव के होते हैं। इनका दांपत्य जीवन भी बहुत खुशहाल होता है।

बगल में तिल- यदि किसी इंसान के बाएं हाथ के बगल में तिल हो तो ऐसे लोग जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं।

कान पर तिल- जिन लोगों के कान पर तिल होता है, वो बहुत लकी होते हैं और ऐसा कहते हैं कि जिन लोगों के कान पर तिल होता है उन्हें जीवन में बिना किसी संघर्ष के ही सबकुछ मिल जाता है।

VIDEO: करीना ने कहा कुछ ऐसा कि बीच में शो छोड़कर चले गए वरुण

'श्री कृष्ण' बना भारती-हर्ष का गोला, इंटरनेट पर छाया VIDEO

क्या सिंगरौली के युवाओं का संघर्ष लाएगा क्रांति...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -