रणजीत मंदिर में सजी जानकीनाथ की हवेली, 800 किलो फूलों से हुआ श्रृंगार
रणजीत मंदिर में सजी जानकीनाथ की हवेली, 800 किलो फूलों से हुआ श्रृंगार
Share:

इंदौर। शहर में रामनवमी के पर्व पर रणजीत हनुमान मंदिर अलग ही रूप में नजर आया। मंदिर को जानकीनाथ की हवेली का स्वरुप दिया गया है। इस भव्य शृंगार करने मथुरा-वृंदावन से कारीगर भी यहां पहुंचे थे। जानकीनाथ की हवेली बनाने के लिए 800 किलो से ज्यादा फूलों का इस्तेमाल किया गया।

बताया गया है की रामनवमी के पर्व पर हजारों की संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने के लिए आते है। पिछले कुछ सालों से मंदिर में सभी कार्यक्रम भव्य स्तर पर मनाए जाते आ रहे है। इसी के चलते रामनवमी का पर्व भी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिसे लेकर मंदिर प्रबंधन और भक्त मंडल ने तैयारी लगभग एक हफ्ते पहले से ही शुरू कर दी थी। मंदिर के पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि रामनवमी पर रणजीत हनुमान मंदिर में जानकीनाथ की हवेली तैयार करने में लगभग 400 किलो मोगरा, 300 किलो गेंदा, 200 किलो गुलाब और 1 हजार बंच कट फ्लावर से तैयार किया जाएगा।

रामनवमी पर भगवान राम का भव्य श्रृंगार किया गया, साथ ही दोपहर 12 बजे भगवान की आरती बड़ी धूम धाम से की गयी। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भगवान को बासुंदी का भोग अर्पित किया गया। मंदिर में 100 से 150 किलो बासुंदी बनाई गयी। रामनवमी पर अखंड रामायण जी स्थापित की गई। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने आएंगे। इसे लेकर भी विशेष व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है।

एक अप्रैल को भोपाल में होगा पीएम मोदी का रोड शो, 24 घंटे पहले गेट से एंट्री होगी बंद

बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे का CM शिवराज ने लिया संज्ञान, बचाव कार्य जारी

कांग्रेस के लिए 'राहू' बन गए हैं राहुल गांधी: CM शिवराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -