स्विमसूट पहने बड़ी ही गॉर्जियस नजर आईं जाह्नवी कपूर
स्विमसूट पहने बड़ी ही गॉर्जियस नजर आईं जाह्नवी कपूर
Share:

जान्हवी कपूर एक बेहतरीन अदाकरा हैं इस बात में कोई शक नहीं है। वैसे इन दिनों अदाकारा मालदीव में हैं और वहां से वह लगातार अपने वेकेशन के फोटोज शेयर कर रहीं हैं। फिलहाल इन तस्वीरों में वो स्विमसूट में नजर आ रही हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि मालदीव कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का फेवरेट वेकेशन डेस्टिनेशन है। इस लिस्ट में सारा अली खान, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, तापसी पन्नू, दिशा पाटनी शामिल हैं। अब तक ऐसे ही कई सितारों की तस्वीरें यहाँ से सामने आ चुकी हैं। वैसे अब इन दिनों जान्हवी कपूर अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जो आप देख सकते हैं। वैसे जान्हवी कपूर इन तस्वीरों में स्काई कलर के स्विमसूट में बीच के किनारे खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं अलग-अलग शेड्स में उनकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर हैं। वैसे अगर जान्हवी के काम के बारे में बात करें तो वह हाल ही में हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। आपको पता ही होगा कि इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं अब जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' में दिखाई देने वाली है, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के अलावा भी वह कई फिल्मों में नजर आएंगी।

वैसे गुड लाक जेरी की शूटिंग खत्म होने की जानकारी भी खुद जान्हवी ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। मिली जानकारी के अनुसार जान्हवी कपूर 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट भी दिखाई देंगी।

प्रेग्नेंसी में वर्कआउट कर रहीं हैं दीया मिर्जा, वीडियो वायरल

मुंबई में शुरू हुई वैक्सीन की किल्लत, आज ये 26 सेंटर रहेंगे बंद

कोरोना वैक्सीन को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने केंद्र सरकार से किया ये अनुरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -