फोटोग्राफर्स के कहने पर बोनी कपूर उतारने लगे मास्क तो भड़क गई जाह्नवी कपूर, बोली- पापा...
फोटोग्राफर्स के कहने पर बोनी कपूर उतारने लगे मास्क तो भड़क गई जाह्नवी कपूर, बोली- पापा...
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ खास बॉन्ड साझा करती हैं। वे अपने पापा का बहुत ध्यान रखती हैं। जाह्नवी को अपने पिता की कितनी फिक्र है उसका एक दृश्य पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ है। हाल ही में जाह्ववी कपूर को उनके पिता बोनी कपूर के साथ देखा गया था। दोनों को साथ देख पैपराजी उनकी तस्वीर क्लिक करने लगे। जाह्नवी एवं बोनी कपूर मास्क पहने हुए थे। 

वही इस दौरान पैपराजी ने बोनी कपूर से तस्वीर के लिए अपना मास्क हटाने का कहा। पैपराजी की ये अपील सुन बोनी कपूर अपना मास्क हटाने लगते हैं। मगर तभी जाह्नवी कपूर अपने पिता को मास्क हटाने पर चिल्लाने लगती हैं। वे बोनी कपूर को मास्क हटाने से इंकार करती हैं। बोनी कपूर को मास्क हटाते देख जाह्नवी बोलती हैं 'नहीं'। तभी पैपराजी बोलते हैं कि जाह्ववी जी कुछ नहीं होगा। पैपराजी की बात सुन जाह्नवी तुरंत उन्हें डांटते हुए बोलती हैं- होता है, ऐसी गलत सलाह मत दीजिए। 

वही बात यदि जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी आगामी मूवी गुड लक जैरी है। ये 2018 में आई तमिल मूवी Kolamavu Kokila की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद, सुशांत सिंह भी दिखाई देंगे। इस मूवी को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। जाह्नवी की कई मूवीज पाइपालइन में हैं। बता दे कि अभिनेत्री ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

रिलीज हुआ ‘सूर्यवंशी’ के पहले गाने का टीज़र, दिवाली पर दस्तक देगी फिल्म

आर्यन की जमानत से पहले हुआ एक और बड़ा खुलासा, अभिनेत्री से भी हुई थी आर्यन की चैट

'सरदार उधम' के लिए विक्की कौशल ने खाए थे कोड़े, चोट के निशान देखकर फैंस को लगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -