फैंस को आई श्रीदेवी की याद जब साड़ी पहन जान्हवी कपूर ने बिखेरा जलवा
फैंस को आई श्रीदेवी की याद जब साड़ी पहन जान्हवी कपूर ने बिखेरा जलवा
Share:

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में जान्हवी ने अपने लेटेस्ट साड़ी वाले फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जान्हवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर कई इंस्टाग्राम यूजर्स को श्रीदेवी की याद आ गई है।  असल में 19 जनवरी को जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में जान्हवी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है।

इन तस्वीरों में जान्हवी दिलकश नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री के फैन उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई सोशल मीडिया यूजर्स को जान्हवी मां श्रीदेवी की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।वही जान्हवी की खूबसूरती की तुलना फैंस श्रीदेवी से कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जान्हवी ने 20 जुलाई 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में जान्हवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। परन्तु जान्हवी और ईशान दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गए।

फिल्म धड़क के बाद जान्हवी अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। परन्तु साल 2020 की शुरुआत में वो वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज में नजर आई थीं। वही घोस्ट स्टोरीज भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जान्हवी के खाते में फिलहाल कई फिल्में हैं। यदि बात जान्हवी की अपकमिंग फिल्मों की की जाए तो वो जल्दी ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आ सकती है । इसके अलावा राजकुमार राव के साथ भी एक फिल्म उनके खाते में हैं। वहीं करण जौहर की फिल्म तख्त में भी उनकी एंट्री हो चुकी है। फिल्म 2021 में रिलीज हो सकती है।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर कर रही है अक्षय कुमार की इस फिल्म से डेब्यू, निभाएंगी यह किरदार

tanhaji box office : 2020 की सबसे बड़ी फिल्म बनी अजय देवगन की तानाजी, जानिये क्या रहा कलेक्शन

आम लोगो के साथ बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स भी है शिरडी साईं के भक्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -