पाचन से लेकर कब्ज तक कई बीमारियों के इलाज करता है 'जामुन'
पाचन से लेकर कब्ज तक कई बीमारियों के इलाज करता है 'जामुन'
Share:

कई रोगों से निजात पाने के लिए जामुन का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन्स हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। जामुन में मौजूद आयरन एनीमिया रोग से निजात दिलाने में मददगार होता है। शरीर में खून का स्तर बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। 

सर्दी में होने वाले फंगल इन्फेक्शन को इस तरह रोकें, वरना हो सकती है ये परेशानी

यह है जामुन के फायदे 

इसी के साथ जामुन में बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेहतरीन फूड है जो वजन कम करने की कोशिश में हैं। स्वाद औह हेल्थ दोनों में बेहतरीन जामुन का सेवन आप स्नैक्स के बतौर हर रोज कर सकते हैं। इसी के साथ जामुन फल में पॉलीफेनॉल्स जैसे फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें एंथोसायनिन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों को रोकने में मददगार होता है।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं कभी न करें ये काम

इसी के साथ हम आपको बता दें जामुन का रस डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे बेहतरीन पेय पदार्थों में से एक है। डायबिटीज के लिए जामुन के गूदे, जूस और बीज तक बेहद फायदेमंद होते हैं। जामुन के बीज शरीर के अतिरिक्त शुगर को एनर्जी में बदलने का काम करते हैं। वही जामुन पाचन के लिए बेहतरीन औषधि है। आंतों की कार्यप्रणाली दुरुस्त करने में जामुन बेहद मददगार है। इसके अलावा डायरिया के उपचार में भी यह बेहद लाभकारी है।

गले की खराश से हो सकते हैं ये इन्फेक्शन, तुरंत करें ठीक

अधिक मात्रा में 'तरबूज' का सेवन आपको शरीर को पहुंचा सकता है अनगिनत नुकसान

स्वास्थ के लिए हानिकारक है 'खीरे' का अत्यधिक सेवन, होते है यह नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -