गश्ती के दौरान सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमला
गश्ती के दौरान सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमला
Share:

श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में दाखिल होने वाले आतंकियों ने आज शनिवार को भारतीय सेना के निगरानी दल पर हमला कर दिया। दरअसल यह घटना पुलवामा के त्राल में हुई। सेना द्वारा उक्त क्षेत्र को घेर लिया गया। दरअसल सेना ने आतंकियों के खिलाफ विशेष तलाशी अभियान चलाया। सेना ने निर्णय लिया है कि वह अपना विशेष अभियान यकासो 15 वर्ष बाद प्रारंभ करेगा। इस अभियान में सेना सीमा क्षेत्र में घेरा डालने, तलाशी लेने और अन्य अभियान चलाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना यह अभियान कुलगाम, पुलवामा, तराल, बडगाम और शोपियां में चलाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सेना द्वारा कड़े विरोध के बाद कासो अभियान को बंद कर दिया गया था लेकिन अब वर्ष 2001 के बाद इसे फिर प्रारंभ करने की तैयारी है। हालांकि 2001 के बाद इसे विशेष खुफिया सूचना मिलने पर ही घेरा डालने और तलाशी अभियान चलाने की अनुमति दी गई थी।

सशस्त्र बलों द्वारा बीते सप्ताह दक्षिण कश्मीर में 4 हजार सैनिकों के सहारे पर इस तरह का अभियान चलाया गया था। गौरतलब है कि मेंढ़र, पुंछ आदि सेक्टर्स में भारतीय सेना के जवानों के साथ पाकिस्तान की सेना ने सीज़फायर उल्लंघन किया था मगर इतना ही नहीं पाकिस्तान के सैनिकों ने तो भारतीय सेना के जवानों और अर्द्धसैनिक बलों के सुरक्षा दस्ते में शामिल सैन्यकर्मियों की पार्थिव देह के साथ बर्बरता कर दी थी। अब भारत अपनी सीमाओं की निगरानी के लिए तैयार हो गया है।

PAK को अमेरिका की फटकार, भारत पर हमला किया तो वो शांत नहीं बैठेगा

भारत-PAK संबंधों के लिए पाकिस्तान दोषी : अमेरिका

आतंकी संगठन बोको हराम ने 82 नाइजीरियाई छात्राओं को छोड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -