जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकियों के 5 साथी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकियों के 5 साथी गिरफ्तार
Share:

अवंतीपोरा: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शनिवार को आतंकवादियों के पांच साथियों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि त्राल के सेर और बटागुंड गांवों में धमकी भरे पोस्टर चिपकाने के मामले में पांच आतंकी सहायकों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी 2021 को त्राल क्षेत्र के सीर और बटागुंड गांवों में आतंकवादी संगठन के कुछ पोस्टर पाए गए थे। 

उक्त घटना के मामले में पुलिस थाना त्राल में गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के जुड़ी धाराओं के तहत FIR संख्या 04/2021 दर्ज की गई है। इसके बाद तफ्तीश शुरू हुई। जांच के दौरान जांच दल ने कई स्थानों पर छापे मारे और कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि, संदिग्धों से पूछताछ और अन्य सबूत एकत्र करने के दौरान 5 आतंकी साथियों को सीर और बटागुंड इलाके में धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने में संलिप्त पाया गया। उन्हें फ़ौरन गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शिनाख्त जहांगीर अहमद पार्रे, ऐजाज अहमद पार्रे, तौसीफ अहमद लोन, सबजार अहमद भट और कैसर अहमद डार के रूप में की गई है। वे सभी गुलशनपोरा त्राल के रहने वाले हैं। लैपटाप और एक प्रिंटर के अलावा पुलिस ने पोस्टर भी बरामद कर लिए हैं।

आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए ताजा कीमतें

पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान को इस कारण मलेशिया में किया गया वापस

अब ट्रेन में सफर के दौरान मिलेगा मनपसंद भोजन, रेलवे शुरू कर रहा ये सर्विस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -