जम्मू कश्मीर: अवंतीपोरा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, बड़गाम में जवान घायल
जम्मू कश्मीर: अवंतीपोरा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, बड़गाम में जवान घायल
Share:

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अवंतीपोरा में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं बडगाम में BDC चेयरमैन की हत्या के बाद गुरुवार सुबह CRPF टीम पर आतंकियों पर हमला कर दिया है। इसमें एक जवान जख्मी हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इलाके को खाली कराकर तलाशी अभियान जारी है।

अवंतीपोरा के त्राल के मघामा इलाके में गुरुवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एक आतंकी ढेर किया जा चुका है। पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर डटे हुए हैं।' बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने एक BDC सदस्य का घर के बाहर क़त्ल कर दिया था। BDC सदस्य कई दिनों बाद वापस घर लौटा था। इन दिनों वह सुरक्षा के बीच श्रीनगर में रह रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बडगाम जिले के खाग खंड के BDC अध्यक्ष भूपिंदर सिंह को उनके पैतृक गांव दलवाश में आतंकियों ने रात लगभग पौने आठ बजे गोली मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिंह की सुरक्षा में दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें कीमत

लाल निशान पर खुला बाजार, 487 अंक लुढ़का सेंसेक्स

दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में आया Google के सीइओ का नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -