जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को मिलेगा मतदान का अधिकार, चुनाव आयोग की घोषणा
जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को मिलेगा मतदान का अधिकार, चुनाव आयोग की घोषणा
Share:

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ इस साल विधानसभा चुनाव होने की संभावना है हालाँकि इससे पहले चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। जी दरअसल जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हृदेश कुमार ने कहा कि, 'जो गैर कश्मीरी लोग राज्य में रह रहे हैं, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराकर वोट डाल सकते हैं। वहीं इसके लिए उन्हें निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।' केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि, 'जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों के जवान भी वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।' वहीं हृदेश कुमार ने बीते बुधवार को यह भी बताया कि, 'जम्मू कश्मीर में इस बार करीब 25 लाख नए वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने की उम्मीद है।'

इसके अलावा उन्होंने बताया कि, 'कर्मचारी, छात्र, मजदूर और कोई भी गैर स्थानीय जो कश्मीर में रह रहा है, वह अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकता है। वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों के जवान भी वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराकर वोटिंग कर सकते हैं।' इसके अलावा हृदेश कुमार ने बताया कि, 'जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद पहली बार मतदाता सूची में विशेष संशोधन हो रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव होगा। इतना ही नहीं तीन साल में बड़ी संख्या में युवा 18 साल या उससे अधिक उम्र के हो गए हैं।'

सके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, '15 सितंबर से वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह 25 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि, 10 नवंबर तक दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।' इसके अलावा हृदेश कुमार का कहना है, 'जम्मू-कश्मीर में 18 साल से अधिक उम्र के करीब 98 लाख लोग हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची के अनुसार सूचीबद्ध मतदाताओं की कुल संख्या 76 लाख है।'

राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं शहनाज, कहा- 'रिलेशन में हो।।।'

BJP नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दर्ज होगा दुष्कर्म का केस, दिल्ली HC ने दिया आदेश

इस शख्स के कारण दयाबेन ने छोड़ा 'तारक मेहता।।।' शो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -