जम्मू के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदला, अब होगा 'भारत माता चौक'
जम्मू के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदला, अब होगा 'भारत माता चौक'
Share:

जम्मू: जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा पुराने जम्मू में स्थित ऐतिहासिक सिटी चौक (City Chowk) का नाम बदलकर 'भारत माता चौक' (Bharat Mata Chowk) रख दिया गया है। रविवार को अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। ऐतिहासिक चौक का नाम बदलने को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (JMC) को जगहों के नाम बदलने की जगह विकास और स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और JMC की उपमहापौर पूर्णिमा शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि जनता की मांग पर सिटी चौक के नाम में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग चार महीने पहले ही मैंने हाउस में नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया था। जिसके बाद सिटी चौक का नाम बदलकर 'भारत माता चौक' रख दिया गया है। 

शर्मा ने आगे कहा है कि, यह स्थान ऐतिहासिक है। यह कई बड़े फैसलों और प्रदर्शनों का गवाह रहा है। गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर लोग इस चौक पर तिरंगा फहराते हैं। स्थानीय लोगों ने ही इस चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक रखने की मांग की थी। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद किसी जगह के नाम बदलने का पहला मामला है।

सोने-चांदी के दाम में आया जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हैं आज के भाव

Nokia सीईओ राजीव सूरी ने किया इस्तीफे का ऐलान, 31 अगस्त को छोड़ देंगे पद

दिग्विजय ने क्यों लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप, शिवराज सिंह ने दिया ऐसा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -