जम्मू कश्मीर: केरन सेक्टर में मंडरा रहा था पाकिस्तानी कॉडकॉप्टर, इंडियन आर्मी ने मार गिराया
जम्मू कश्मीर: केरन सेक्टर में मंडरा रहा था पाकिस्तानी कॉडकॉप्टर, इंडियन आर्मी ने मार गिराया
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करते रहता है। इस क्रम में आज पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह तक़रीबन 8 बजे भारतीय सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी फ़ौज के कॉडकॉप्टर​​ को मार गिराया।

चीनी कंपनी डीजेआई माविक 2 प्रो मॉडल द्वारा बनाए गए पाकिस्तानी क्वॉडकॉप्टर को गोली मार कर गिरा दिया गया, यह एक घंटे से बॉर्डर के आसपास मंडरा रहा था। क्वॉडकॉप्टर को आज सुबह नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय फ़ौज के जवानों ने देखा​ और उसे तत्काल मार गिराया। गोली लगते ही क्वॉडकॉप्टर ​​70 मीटर भारत की ओर केरन सेक्टर में गिरा।​​ ​बताया जा रहा है कि यह क्वॉडकॉप्टर पाकिस्‍तानी फ़ौज के स्‍पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का ही हिस्सा है।

क्वॉडकॉप्टर अनमैंड एरियल व्‍हीकल (UAV) या ड्रोन होते हैं। इसकी सहायता से पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र की जासूसी करता है। इनके माध्यम से वह आतंकियों को हथियार और आवश्यक सामान पहुंचाने का प्रयास करता है। सीमा पार से​ ​आतंकवादियों के हैंडलर्स ​को हथियार या अन्य सामग्री​ भेजने के लिए ​ड्रोन का उपयोग करना नया तरीका है। ​इससे पहले ​पाकिस्‍तान ​बॉर्डर पार ​से ​​आतंकियों को हथियार पहुंचाने के लिए​ ​अनमैन्‍ड एरियल वीकल्‍स का प्रयोग ​करता रहा है। ​​

कोरोना के डर से 50 मिलियन से अधिक अमेरिकियों ने किया जल्दी मतदान: अमेरिकी चुनाव 2020

पुडुचेरी सीएम नारायणसामी बोले- देश के सभी लोगों को फ्री में मिलना चाहिए कोरोना वैक्सीन

दुनियाभर में महिलाओं में ज्यादा पुरुषों में पाई गई एंटीबाडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -