सीमा पर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, दो जवान शहीद
सीमा पर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, दो जवान शहीद
Share:

श्रीनगर: पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए इंडियन पोस्ट को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जा रही है। बृहस्पतिवार प्रातः पाकिस्तान ने पुंछ शहर के कृष्णा घाटी सेक्टर में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में एक सैनिक शहीद हो गया। वहीं अब खबर आई है कि पाकिस्तान की तरफ से कुपवाड़ा के नोवगाम सेक्टर में गोलीबारी की गई है। 

वही पाकिस्तान की गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि चार जवान गंभीर तौर पर घायल बताए जा रहे हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान की सेना को निरंतर मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। साथ ही पाकिस्तान की तरफ से बीते कई दिनों से सीमा पर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना निरंतर सीमा पर इंडियन पोस्ट को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से बृहस्पतिवार की प्रातः पुंछ शहर के कृष्णा घाटी सेक्टर में ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। जबकि एक सैनिक घायल हो गया। 

वही घायल रायफलमैन विरेंद्र सिंह की आंख में गंभीर चोट आई है। घायल सैनिक को अभी राजौरी के आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से अब कुपवाड़ा के नोवगाम सेक्टर में फाॅर्स की पोस्ट पर गोलीबारी की गई है। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में दो सैनिक शहीद हो गए हैं जबकि चार सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। घायल सैनिकों को आर्मी के हॉस्पिटल में एडमिट करा​ दिया गया है। साथ ही सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ तैनात है।

जदयू नेता पर गोली चलाने के मामले में 3 लोग गिरफ्तार

आज आएगा पीएम मोदी का शक्तिशाली विमान, मिसाइल को देगा मात

हाथरस की 'निर्भया' के पिता का पत्र आया सामने, बोले- सीएम योगी के आश्वासन से संतुष्ट हूँ...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -