जम्मू कश्मीर: LG मनोज सिन्हा ने बांटे राष्ट्रीय ध्वज, शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
जम्मू कश्मीर: LG मनोज सिन्हा ने बांटे राष्ट्रीय ध्वज, शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
Share:

श्रीनगर: देश में हर घर तिरंगा अभियान को कोने-कोने से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने शनिवार को यहां राजभवन के कर्मचारियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बांटकर जम्मू कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज़ किया। इस मौके पर LG मनोज सिन्हा ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। 

मनोज सिन्हा ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज बीते 75 वर्षों से हमारे नागरिकों की आशाओं और सपनों का प्रतीक रहा है। यह एक बेहतरीन भविष्य के लिए हमारा मार्गदर्शन और नेतृत्व करना जारी रखता है। LG मनोज सिन्हा ने सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और आजादी का अमृत महोत्सव की भावना को पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी एवं पूरा स्टाफ सदस्य मौजूद थे। 

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने आज अपने घर पर हर घर तिंरगा के अभियान में जुड़ते हुए तिरंगा फहराया। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने घर पर राष्ट्रध्वज भी दिया। इसके साथ ही आज सुबह 5:30 बजे भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने संगम विहार विधानसभा में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और निवासियों और स्कूल के बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

मुख़्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास को गिरफ्तार करने में जुटी यूपी पुलिस की 8 टीमें

महाराष्ट्र में किस को मिलेगा कौन सा विभाग? ये नाम आए सामने

फिर नौकरशाही में लौटे शाह फैसल, 2019 में राजनीति के लिए छोड़ दी थी IAS की नौकरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -