'हर घर तिरंगा' में शामिल हुआ जमीयत-उलेमा-ए-हिंद, बदली Twitter की DP
'हर घर तिरंगा' में शामिल हुआ जमीयत-उलेमा-ए-हिंद, बदली Twitter की DP
Share:

नई दिल्ली: पूरे देश में आज से हर घर तिरंगा अभियान का आगाज़ हो चुका है। इस अभियान में कई बड़े संगठन भी हिस्सा ले रहे हैं और आजादी के जश्न में सहभागिता निभा रहे हैं। शनिवार को मुस्लिमों के सबसे बड़े और पुराने संगठन जमीयत-उलेगा-ए-हिंद ने अपने ट्विटर हैंडल की DP चेंज की है और तिरंगा लगाया है। बता दें कि 1919 में स्थापित किया गया जमीयत-उलेमा-ए-हिंद मुसलमानों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा सामाजिक-धार्मिक संगठन है।

इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी हैं। जो पूर्व राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। बता दें कि देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने तमाम देशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का अनुरोध किया है। 

बता दें कि पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त अभियान चलाया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय की ओर से अभियान के तहत देशवासियों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे मुहैया कराये गये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बंगले की छत से तिरंगा लहराते दिखाई दिए। उनके साथ पत्नी सोनल भी नज़र आईं। देशभर में इसके उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। 

जगन्नाथ मंदिर के ख़ज़ाने में कितना धन ? ASI ने की 'रत्न भंडार' खोलने की अपील

आतंकी बिट्टा कराटे की पत्नी समेत 4 कर्मचारियों को J&K प्रशासन ने नौकरी से निकाला

तिरंगा फहराते नजर आए मोहन भागवत, RSS ने वीडियो साझा कर की ये अपील

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -