जन्माष्टमी पर झारखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, भगवान कृष्ण पर होगा इस स्टेशन का नाम
जन्माष्टमी पर झारखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, भगवान कृष्ण पर होगा इस स्टेशन का नाम
Share:

रांची। रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की कवायद में जुटी केंद्र सरकार ने अब इस ओर एक और कदम बढ़ा लिया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में केंद्र ने झारखंड को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य के एक स्टेशन का नाम भगवान कृष्ण पर करने को मंजूरी दे दी है। दरअसल, झारखंड सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को राज्य के एक रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था। अब केंद्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झाररखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक, राज्य के नगर उंटारी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब बंसीधर नगर रेलवे स्टेशन कर दिया जाएगा। दरअसल, इस इलाके में भगवान कृष्ण का एक मंदिर है, जिसे बंशीधर मंदिर कहा जाता है। राज्य सरकार चाहती है कि इसी मंदिर को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए। सूत्रों ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास  चाहते हैं कि राज्य का  यह नगर मथुरा—वृंदावन की तर्ज पर विकसित हो और रेलवे स्टेशन का नाम बदलना इसी योजना का एक पक्ष है। 


सूत्रों ने बताया कि इतना ही नहीं सरकार की नगर को मथुरा—वृंदावन की तर्ज पर विकसित करने के लिए कुछ प्रस्तावों पर इस्कॉन ट्रस्ट के साथ भी समझौते  करने की योजना है। इस पर राज्य प्रशासन काम कर रहा है। जैसे ही प्रस्तावों का काम पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार इस्कॉन को समझौते का प्रस्ताव भेजेगी। 

गौरतलब है कि अगर कोई राज्य अपने किसी नगर, गांव या रेलवे स्टेशन का नाम बदलना चाहता है, तो उसे इसके लिए पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनुमति लेनी होती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एनओसी जारी होने के बाद ही राज्य अपने प्रस्ताव पर कार्य कर सकता है। 

अब तक बदले यह नाम 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन कर दिया था। वहीं उत्तर प्रदेश के रॉबर्टगंज रेलेवे स्टेशन का नाम भी सोनभद्र किया गया है। पूर्व  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद छत्तीसगढ़ के शहर नया रायपुर का नाम बदलकर अटल नगर कर दिया गया है। इसके अलावा  मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम अटल रेलवे  स्टेशन करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेंगे। 

खबरें और भी

नेपाल में भूकंप के 3 साल बाद कृष्णा मंदिर फिर से खुला

महाराष्ट्र में शुरू हो गई दही हांडी की तैयारियां

Janmashtami 2018 : कान्हा को पालने में झुलाने से खुशहाल रहता है परिवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -