रवि दुबे हुए कोरोना संक्रमित, पत्नी सरगुन को लगा बड़ा झटका
रवि दुबे हुए कोरोना संक्रमित, पत्नी सरगुन को लगा बड़ा झटका
Share:

कोरोना का बढ़ता संकट सभी के लिए खतरा बन चुका है। आम इंसान से लेकर खास इंसान तक कोरोना का शिकार हो रहा है। ऐसे में अब इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं छोटे पर्दे के फेमस एक्टर रवि दुबे। बीते रविवार को रवि दुबे भी कोविड से संक्रमित हो गए हैं। आप सभी ने रवि को ‘जमाई राजा’ शो में देखा होगा। अभिनेता ने खुद अपने संक्रमित होने के बारे में जानकारी दी है। जी दरअसल रवि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी अपने चाहने वालों को दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

उन्होंने सभी लोगों से रिक्वेस्ट की है जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वह खुद को सुरक्षित रखें और अपना कोविड टेस्ट कराएं। आप देख सकते हैं एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, ''हाय दोस्तों मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हों वह लोग खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना के लक्ष्णों का ध्यान रखें। मैंने अपने चाहने वालों के लिए खुद को आईसोलेट कर लिया है, आप भी सुरक्षित रहें।।स्थायी सकारात्मक रहें (जैसा कि आशावादी रहें) भगवान हम सभी की रक्षा करें।''

रवि के इस पोस्ट को देखकर सभी हैरान हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। रवि के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और पंजाबी अदाकारा सरगुन मेहता ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दुःख वाला इमोजी बनाया है। सरगुन के अलावा पुलकित सम्राट , विकास खत्री, पराग मेहता, शिखा सिंह शाह, आशा नेगी जैसे तमाम सेलेब्स ने रवि के जल्द ठीक होने की दुआ की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में 43 मंत्रियों ने ली शपथ

विलन का किरदार निभाकर फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी छाप छोड़ गए सदाशिव अमरापुरकर

महान कम्युनिस्ट नेता के आर गौरी अम्मा ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -