मुंबई से दीव तक चलेगा जलेश क्रूज, महज इतने किराए में उठाएं समुद्री सफर का लुत्फ
मुंबई से दीव तक चलेगा जलेश क्रूज, महज इतने किराए में उठाएं समुद्री सफर का लुत्फ
Share:

मुंबई: देश-विदेश के सैलानियों के लिए मुंबई से दीव तक समु्द्री यात्रा का आनंद लेना अब आसान हो गया है। इतिहास में पहली बार पर्यटकों के लिए मुंबई से दीव तक जलेश क्रूज (Jalesh Cruises ) सेवा शुरु की गई है। मिनी गोवा से देश-विदेश में पहचाना जाने वाले सुंदर पर्यटक स्थल दीव के समंदर में मुंबई से दीव 1680 क्षमता वाले पर्यटक जहाज "जलेश" विलासितापूर्ण समुद्री पर्यटन 400 सैलानियों और क्रु मेंबरों के साथ शुक्रवार सुबह 7 बजे दीव के एतिहासिक किले के किनारे पहुंचा। 

यहाँ पर प्रशासन के उच्च अधिकारियों और पर्यटन विभाग ने सभी सैलानियों के माथे पर तिलक, पुष्पगुछ देकर भव्य तरीके से स्वागत किया।
सभी पर्यटक दीव के पर्यटक स्थल पांच पांडव स्थापित गंगश्वर महादेव, एतिहासिक किला, समुद्रीय बीच, सोमनाथ महादेव, 600 वर्ष प्राचीन चर्च, विदेशी बाज़ार देखकर काफी प्रभावित हुए।

मेसर्स कणिका क्रू द्वारा यह सुविधा मुहैया कराई गई है। यह जहाज महीने में तीन दफा मुंबई से दीव के लिए यात्रा  करेगा। 8 से 50 हजार रुपए तक के किराए में प्रत्येक पर्यटक को क्रूज में सभी सुखसुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। घूमने के शौकीन इसके लिए ऑनलाइन भी टिकट बुक करा सकते हैं।

संजय राउत ने फिर चलाया जुबानी तीर, कहा- अगर इंद्र का सिंहासन मिले, तो भी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे

केजरीवाल के मंत्री का विवादित बयान, कहा- अगर राम-कृष्ण तुम्हारे पूर्वज हैं तो....

आम जनता को फिर लगा झटका, आसमान तक पहुंची पेट्रोल की कीमतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -