Jan 24 2016 05:27 PM
जालौन: उतर प्रदेश में पुलिस की दबंगई के चर्चे तो पूरे देश में मशहूर है। इसी में ताजा मामला है यूपी पुलिस की स्वाट की टीम की गुंडागर्दी का। इस पूरे मामले का साक्ष्य भी उपलब्ध है। घटना सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गया। जब स्वाट टीम से टोल टैक्स मांगा गया तो आटा टोल प्लाजा में उन्होने जमकर उत्पात मचाया।
इतना ही नही उन्होने टोल प्लाजा में फायरिंग भी की। पहले तो स्वाट टीम ने पुलिस होने की धमकी दी। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने आई डी कार्ड मांगा। इस पर वो भड़क उठे और गाड़ी से उतरकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद फिर फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
इसके बाद भी स्वाट टीम ने अपनी गुंडागर्दी जारी रखी। एक सिपाही ने टोल कर्मी के आँख और नाक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। कर्मी को इलाज के लिए जालौन से झाँसी रेफर किया गया है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED