जयराम ठाकुर के सिर होगा हिमाचल का ताज
जयराम ठाकुर के सिर होगा हिमाचल का ताज
Share:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए शिमला में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। चर्चा के दौरान कई नामों पर मंथन हुआ। मगर अंतिम तौर पर जयराम ठाकुर को हिमाचल के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर सबसे मजबूत माना गया। कुछ देर चली चर्चा के बाद जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

जयराम ठाकुर प्रदेश में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। उन्हें वर्ष 1998 में पहली बार विधायक चुना गया था। जयराम को मंडी की सिराज विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर निर्वाचित किया गया है। जयराम ठाकुर वर्ष 2007 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। वे वर्ष 2009 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।

जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने से भाजपा जहां ग्रामीण विकास पर ध्यान देगी वहीं राज्य में पर्यटन बढ़ाने को लेकर भी फोकस किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जो कि, पार्टी के लिए यहां की पर्यवेक्षक नियुक्त की गई थीं वे भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री के पद पर जयराम ठाकुर को आसीन करने की घोषणा केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने की।

धूमल के नाम पर सस्‍पेंस बरकरार

हिमाचल की कमान किसके हाथ में ?

हिमाचल के नए सीएम के लिए जयराम ठाकुर के नाम का एलान तय!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -