भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए जयराम ठाकुर, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए जयराम ठाकुर, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और छह बार के MLA जयराम ठाकुर को रविवार (25 दिसंबर) को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर नवंबर में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। भाजपा को 25 सीटें मिली थीं और तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गयीं।

भाजपा के दिग्गज नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी के सभी 24 विधायकों ने जयराम ठाकुर को इस पद के लिए निर्विरोध चुना है। भाजपा विधायकों की एक बैठक यहां हुई और ठाकुर, प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़ा इसमें शामिल हुए। बता दें कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने सर्वाधिक मतों के अंतर से सिराज से जीत दर्जकी थी।

उधर, हिमाचल प्रदेश की सत्ता कांग्रेस के हाथों में आते ही सियासी फैसले शुरू हो गए हैं। दसरासल, सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल के दौरान खोले गए संस्थानों और कार्यालयों को बंद कर रही है और इसका एक  सिलसिला सा चल पड़ा है, जो थम नहीं रहा है, क्योंकि एक बार फिर से कई विभागों और संस्थानों को बंद किया गया है। सीएम सुक्खू की सरकार ने सूबे के 6 पॉलीटेक्निक कॉलेज, 14 आईटीआई, दो आयुर्वेदिक अस्पताल सहित 43 आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर (AHC) को बंद कर दिया है। अभी तक सरकार की ओर से 404 दफतरों और संस्थानों को बंद किया गया है।

'ऐसे बयान पर दर्ज हो देशद्रोह का केस', सिद्दीकी पर फूटा इंजीनियर शैलेंद्र का गुस्सा

'लव जिहाद का मामला निकला तो होगी जांच', तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में आया BJP नेता का बड़ा बयान

मायावती ने दी क्रिसमस की बधाई, जबरन धर्म परिवर्तन पर दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -