बिगड़ी गुरमीत राम रहीम की तबियत, PGI में हैं भर्ती
बिगड़ी गुरमीत राम रहीम की तबियत, PGI में हैं भर्ती
Share:

जींद: दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तबीयत बीते बुधवार शाम अचानक बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। कुछ सूत्रों का कहना है, गुरमीत में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर यहां वीआईपी वार्ड में भर्ती किया गया है। वैसे अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि, गुरमीत राम रहीम की सेहत खराब होने पर जेल के हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसकी जांच की।

वही उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर पीजीआई से एक टीम को जेल में भेजा गया। उसके बाद उसे भर्ती करने का फैसला लिया गया। खबरों के अनुसार राम रहीम को पीजीआई शिफ्ट करने से पहले आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया। दूसरी तरफ यह भी खबर मिली है कि डीएसपी शमशेर सिंह दहिया की सुरक्षा में शाम 6:10 बजे पुलिस उसे जेल से हॉस्पिटल लेकर आई। वहीँ एंबुलेंस को सीधे एमएस ऑफिस के बाहर रोका गया और उतरते ही राम रहीम को सुरक्षा घेरे में लेकर स्पेशल वार्ड में ले जाया गया। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि गुरमीत सजा तय होने के बाद 27 अगस्त 2017 से जेल में है।

जी दरअसल गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा मिली है। आपको पता ही होगा गुरमीत राम रहीम से पहले रेप केस में जेल की सजा काट रहे आसाराम की भी तबीयत बिगड़ गई थी। उनको राजस्थान के जोधपुर के एक अस्पताल में दो दिन तक कोविड-19 के उपचार के बाद आसाराम को सुरक्षा कारणों से जोधपुर एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया है।

ट्रोलर्स बोले- 'दीपिका के पैसों पर मौज कर रहा है शोएब', एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जिस बुजुर्ग ने इरफ़ान पठान पर लगाए थे अवैध संबंध के आरोप, गुजरात पुलिस ने उसी पर दर्ज की FIR

'मेरी बहु के साथ हैं इरफ़ान पठान के नाज़ायज़ संबंध.' ! न्याय की गुहार लगाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -