फरवरी में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में हुई 9 फीसदी बढ़त्तोरी
फरवरी में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में हुई 9 फीसदी बढ़त्तोरी
Share:

वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने जगुआर लैंड रोवर की अब तक की सबसे बेहतर रिटेल बिक्री हुई है। जानकारी देते हुए जगुआर लैंड रोवर ने कहा कि फरवरी में शानदार परफॉर्मेंस रहा। फरवरी माह में कंपनी ने 40,978 यूनिट की बिक्री की है। यह पिछले साल बिक्री से 9.3 प्रतिशत अधिक है। फरवरी 2017 में जेएलआर की बिक्री बढ़ाने में जगुआर एफ-पेस, एक्सनई, लैंड रोवर डिस्कावरी स्पोुर्ट, रेंज रोवर और इवोक की अहम भूमिका रही है।

इसके अलावा कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि ऑल-न्यूब लैंड रोवर डिस्कवरी की बिक्री शुरू होने से भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। जगुआर ब्रांड की फरवरी में रिकॉर्ड 12,203 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में 81.1 प्रतिशत ज्यादा है। जगुआर एफ-पेस के साथ ही साथ एक्सई की मजबूत बिक्री से कंपनी को यह सफलता पाने में मदद मिली है।

आपको बता दे कि लैंड रोवर ब्रांड की बिक्री फरवरी में 28,775 यूनिट रही, जो फरवरी 2016 की अपेक्षा 6.4 प्रतिशत कम है। इस गिरावट के कारण लैंड रोवर डिफेंडर और डिस्कनवरी को बंद करना है। हालांकि ऑल-न्यूर लैंड रोवर डिस्कवरी और डिस्कवरी स्पोंर्ट, रेंज रोव और रेंज रोवर इवोक की बिक्री ने इस नुकसान की भरपाई करनी पड़ी है।

 

मर्सिडीज़ की नई ई-क्लास को मिली 500 से अधिक बुकिंग

यामाहा 850 CC के साथ एडवेंचर मोटरसाइकिल बनाने के लिए कर रहा है तैयारी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -