जगुआर इस साल भारत में लांच करेगी दस नई कार
जगुआर इस साल भारत में लांच करेगी दस नई कार
Share:

वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर इस साल भारत में अपने दस नए वाहन लांच करने की योजना बना रही हैं। बता दे कि कंपनी भारत में अपना व्यापार बढ़ाने के लिए ऐसी योजना बना रही है।

क्या कहते है अधिकारी-
इस पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रबंध निदेशक व अध्यक्ष रोहित सूरी का कहना है कि भारत में अपने परिचालन का विस्तार करने की रणनीति के तहत कंपनी और अधिक माडलों की असेंबलिंग यहां करने पर विचार करेगी। आगे उन्होंने कहा कि प्रतिकूल बाजार हालात के बावजूद पिछले साल वृद्धि करने वाले केवल दो ब्रांडों में से एक हम थे। इस साल हम दहाई अंक की वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

आपको बता दे कि इस वृद्धि दर बढ़ाने के लिए कंपनी दस नये उत्पाद पेश करेगी। कंपनी इसकी घोषणा उचित समय पर करेगी। कंपनी इस महीने के आखिर तक जगुआर एक्सई सेडान का डीजल मॉडल को लांच करेगी। इसके साथ ही कंपनी नयी लैंड रोवर डिस्कवरी तथा नयी वेलर इस साल के अंत तक लांच कर सकती हैं।

हुंडई ने लांच किया अपनी नई SUV कोना का टीज़र, जाने खूबियां

जानिए शेवर्ले की इस शानदार कार की खासियत

2030 तक भारत में पेट्रोल-डीजल कार नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक कारें दिखेगी

मार्क जकरबर्ग ने फोर्ड अंसेबली में बिताया वक्त, जाने क्यों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -