बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है: जगदीप धनखड़
बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है: जगदीप धनखड़
Share:

आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। ऐसे में इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है।' आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'इस राज्य में लोकतंत्र का दम घुट रहा है। यहां कानून का राज नहीं है बल्कि शासक का कानून है। यहां की राजनीति रक्त रंजित हो गई है और संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।'

आप सभी को बता दें कि राज्यपाल ने यह बयान उस समय दिया जब वह बैरकपुर में गांधी घाट व गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। वहीं इस दौरान धनखड़ ने यह भी कहा कि, 'महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम अहिंसा और शांति के दूत बनें। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंसा और प्रजातांत्रिक व्यवस्था एक दूसरे के दुश्मन हैं।' वहीं यह कहने के बाद ममता सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि, 'मैनें अपमान सहा है। आपके राज्यपाल ने खून की घूंट पिया है। क्या-क्या गालियां नहीं सुनी है। राज्य की सीएम राज्य में और राज्य के बाहर एक राजनीतिक मिशन पर हैं। कानून व लोकतंत्र को नजरदांज कर दिया गया है। कोई मुझे अपनी ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता है। धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि हिंसा और लोकतंत्र एक साथ नहीं चल सकते।'

आप सभी को बता दें कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच कई दिनों से टकराव की स्थिति है। इसी के चलते यह बयान सामने आ रहे हैं।

सपा समझती है मुसलमान उसका कैदी है, आंख बंद कर वोट देगा: असदुद्दीन ओवैसी

एश्ले बार्टी ने अपने नाम किया पहली बार बड़ा खिताब

पिता ने दर्ज करवाई बेटी के किडनैपिंग की FIR, बेटी ने FB पर लिखा- 'GOT MARRIED...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -