जगन्नाथ रथ यात्रा: किसने किया था श्री कृष्ण का अंतिम संस्कार, इस रस्म को देखना है वर्जित
जगन्नाथ रथ यात्रा: किसने किया था श्री कृष्ण का अंतिम संस्कार, इस रस्म को देखना है वर्जित
Share:

पूरी के जगन्नाथ धाम को धरती का बैकुंठ माना जाता है। आप सभी जानते ही होंगे यह भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ जी, उनके भाई बलभद्र बहन सुभद्रा की लीला भूमि है। जी हाँ और हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को विश्व प्रसिद्धि जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। बीते कल यानी कि 1 जुलाई 2022 से रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। जी हाँ और भगवान जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा भाई बलभद्र रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकल चुके हैं। हालाँकि जगन्नाथ मंदिर के कई रहस्य है जिन्हें आज तक कोई सुलझा नहीं पाया। यहाँ ऐसी मान्यता है कि यहां विराजमान भगवान जगन्नाथ की मूर्ति में आज भी श्रीकृष्ण का हृदय धड़कता है। अब हम आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे का रहस्य और12 साल में जगन्नाथ जी की मूर्ति बदलते समय क्यों बांध दी जाती है पुजारी की आंखों पर पट्टी?

भगवान श्रीकृष्ण के हृदय का रहस्य- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीविष्‍णु ने द्वापर युग में श्रीकृष्‍ण के रूप में जन्म लिया था। कहा जाता है श्रीकृष्ण ने मानव रूप में जन्म लिया था इसलिए प्रकृति के नियम अनुसार उनकी मृत्यु निश्चित थी। वहीं जब श्रीकृष्ण ने देहत्याग दी तब पांडवों ने उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान एक आश्चर्यजनक घटना हुई कान्हा का पूरा शरीर पंचत्व में विलीन हो गया लेकिन उनका हृदय धड़कता रहा। ऐसी मान्यता है कि आज भी जगन्नाथ जी की मूर्ति में श्रीकृष्ण का दिल सुरक्षित है।

कहा जाता है भगवान के इस हृदय अंश को ब्रह्म पदार्थ कहा जाता है और मंदिर की परंपरा के अनुसार जब हर 12 साल में मंदिर की मूर्ति बदली जाती हैं तो ऐसे में इस ब्रह्म पदार्थ को पुरानी मूर्ति से निकालकर नई मूर्ति में स्थापित कर दिया जाता है। केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान कई कड़े नियम अपनाए जाते हैं। जी दरअसल जब नई मूर्तियां स्थापित होती हैं तो मंदिर के आसपास अंधेरा कर दिया जाता है और इसी के साथ ही जो पुजारी ये कार्य करता है उसकी आंखों में पट्टी बंधी होती है हाथों में कपड़ा लपेट दिया जाता है। कहा जाता है कि इस रस्म को जिसने देख लिया उसकी मृत्यु हो जाती है।

इस मजार पर रूकती है जगन्नाथ रथयात्रा!, बड़ी अनोखी है इसकी कहानी

हैजा के चक्कर में बैन हुआ पानी पूरी, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

मनोरंजन जगत को लगा बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -