भगवान जगन्नाथ यात्रा: सील हुए पुरी के सभी एंट्री प्वाइंट्स, होटल कराए गए खाली
भगवान जगन्नाथ यात्रा: सील हुए पुरी के सभी एंट्री प्वाइंट्स, होटल कराए गए खाली
Share:

पुरी: ओडिश के पुरी में कल यानी 12 जुलाई को रथ यात्रा निकलने वाली है लेकिन उससे पहले यानि रविवार से ही 48 घंटे का कर्फ्यू लगाया जाने वाला है। आपको बता दें कि जिला प्रशासन के आदेश में यह कहा गया है कि प्रतिबंध रविवार को रात 8 बजे से 13 जुलाई को रात 8 बजे तक लागू रहने वाला है। आप सभी जानते ही होंगे कि भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा 12 जुलाई को होने वाली है। ऐसे में ओडिशा सरकार ने पुरी के सभी एंट्री प्वाइंट्स को सील कर दिया है और कोविड -19 महामारी के मद्देनजर प्रतिबंध लगाए हैं।

जी दरअसल पुरी के कलेक्टर समर्थ वर्मा ने बीते शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, 'होटल और लॉज के मालिकों को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि रथ यात्रा के दौरान कोई भी पर्यटक शहर में न रुके।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ''विभिन्न कंपनियों और कॉरपोरेट घरानों के निजी गेस्ट हाउसों को भी इसी तरह के निर्देश दिए गए हैं। कर्फ्यू से पहले, राज्य सरकार ने शनिवार को पुरी के स्थानीय निवासियों को कुछ ढील दी।''

आप सभी को बता दें कि सरकार ने लोगों से यह अपील भी की है कि, वो त्योहार के दौरान पुरी न जाएं बल्कि टीवी पर रथ यात्रा का सीधा प्रसारण देखें। वही दूसरी तरफ पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा का उत्सव बीते शुक्रवार को भगवान के ‘नव यौवन दर्शन’ के साथ शुरू हो गया, और इस दौरान ‘अनासरा घर’ में 14 दिन रहने के बाद उनकी युवावस्था की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा ‘अनासरा घर’ में 14 दिन बिताने के बाद ‘नव यौवन दर्शन’ के दौरान प्रकट हुए। वैसे तो हर साल रथ यात्रा के दौरान पुरी में लगभग 10 लाख लोग इकट्ठा होते हैं लेकिन इस समय कोरोना काल के चलते ऐसा नहीं हो रहा।

दिल्ली दौरे के बाद ठंडे हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिद्धू में भी आया बदलाव

टाइगर श्रॉफ संग दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर बहन कृष्णा ने किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

क्या 'अनुपमा' से बाहर हो रहे है वनराज? प्रोड्यूसर ने बताया सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -