सियार का सितम, कई लोगों को किया घायल
सियार का सितम, कई लोगों को किया घायल
Share:

भोपाल/ब्यूरो। राजधानी के नजीराबाद क्षेत्र में स्‍थित कल्याणपुर गांव में एक सियार ने हमला कर चार लोगों को जख्मी कर दिया है। घटना शनिवार तड़के आठ बजे की है। सियार ने पहला हमला बच्चे पर किया था जिसे बचाने पहुंचे उसके माता-पिता व दादी को भी सियार ने जख्मी कर दिया। गनीमत रही कि सियार के हमले में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। भोपाल सामान्य वन मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए घायलों को एक-एक हजार रुपये की नगद सहायता राशि देने की घोषणा कर दी है।

बता दें कि कल्याणपुर गांव वन क्षेत्र से लगा हुआ है। यहां रहने वाले भगवत सिंह पिता पन्नालाल का बेटा घर के बाहर आंगन में सो रहा था। तभी सियार ने हमला कर दिया। जब बालक की आवाज आई तो भगवत सिंह, उनकी पत्नी व बच्चे की दादी बचाने के लिए दौड़े। उन्‍होंने देखा कि सियार बच्चे को नोंचने की कोशिश कर रहा था। भगवत सिंह ने बताया कि बेटे ने कंबल ओढ रखे थे, इसलिए सियार ज्यादा जख्मी नहीं कर पाया। लेकिन झूमाझटकी में उसने हम पर हमला कर दिया था। किसी तरह डंडे की मदद से सियार को खदेड़ा।

हालांकि ग्रामीणों ने दावा किया है कि तेंदुआ नहीं घुसा था, बल्कि सियार था। वन्यप्राणी विशेषज्ञ डा. रमाकांत दीक्षित का कहना है कि तीनों को आई मामूली चोटें बताती है कि वह तेंदुआ नहीं, बल्कि सियार था। घायलों की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें चोटें बड़े जानवर की होना प्रतीत नहीं होती है। वहीं भोपाल सामान्य वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक ने कहा कि घटना के तुरंत बाद गांव में खोजबीन कराई है। जिसमें सियार के ही पगमार्क मिले हैं। यदि तेंदुआ प्रवेश करता तो उसके पगमार्क से वह पहचान में आ जाता।

'अंकल प्लीज बचा लो...', जैन मंदिर में मासूम के साथ ब्रह्मचारी ने की हैवानियत

जानिए क्या है हिंदी दिवस का इतिहास और महत्त्व

देसी लुक में SHRIYA SARAN को देख फैंस हो गए घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -