इवांका ट्रंप ने की सुषमा स्वराज की तारीफ
इवांका ट्रंप ने की सुषमा स्वराज की तारीफ
Share:

न्यूयॉर्क। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूएन के वार्षिक सत्र में भाग लेने गई हुई हैं। इससे अलग हटकर उनकी भेंट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से हुई। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को करिश्माई विदेश मंत्री बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, मैं लंबे समय से भारत की कुशल और करिश्माई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सम्मान करती हूॅं। उल्लेखनीय है कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा में इवांका ट्रंप को भारत निमंत्रित किया था।

इवांका ट्रंप अब भारत में नवंबर माह में होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में भागीदारी करेंगी। वे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। गौरतलब है कि, भारत व अमेरिका 28 नवंबर से 30 नवंबर तक हैदराबाद में जीईएस की संयुक्त मेजबानी करेंगे। इवांका ट्रंप ने बैठक के बाद ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि हमने अमेरिका और भारत में महिलाओं की उद्यमिता, आगामी जीईएस 2017 और कार्यबल विकास पर चर्चा की।

गौरतलब है कि, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और जापान के विदेशमंत्री तारो कोनो से भेंट कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, समुद्री व अन्य तरह की सुरक्षा, विचारों के आदान व प्रदान, भारत और चीन विवाद, पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ किए जाने वाले विवादों और सीमा पार से होने वाली फायरिंग को लेकर चर्चा की।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी जापान और अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय वार्ता

UN की बैठक में चीन और पाकिस्तान को भारत का जवाब

'स्वराज' ने कहा, अफगानिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है हम

केंद्र सरकार द्वारा चीन जाने की अनुमति ना दिए जाने पर मंत्री ने उठाए सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -