VIDEO: माइनस 20 डिग्री तापमान भी कम नहीं हुआ ITBP के जवानों का जोश, बर्फीली पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा
VIDEO: माइनस 20 डिग्री तापमान भी कम नहीं हुआ ITBP के जवानों का जोश, बर्फीली पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा
Share:

नई दिल्ली: देश आज गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. भारतीय गणतंत्र की 71वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली के राजपथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है. वहीं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई का आइकॉनिक छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन भी तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नज़र आया है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई दी हैं.

देश की सेवा में लगे जवानों के लिए आज का दिन कुछ अधिक ही विशेष होता है. लद्दाख और कारगिल की खून जमा देने वाली ठंड भी जांबाज जवानों का जोश और उत्साह को कम नहीं कर पाती. आज सेना ने गणतंत्र के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.  वीडियो में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान तिरंगे के साथ 17000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते दिखाई दे रहे हैं. 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्तमान में लद्दाख का तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम है. हाड़ कंपाने वाली इस ठंड में भी देश के जांबाज वीरों ने तिरंगे के साथ भारत माता और वंदे मातरम का जयुद्घोष किया. 

 

तिरंगा फहराने से पहले जान लें यह नियम

NRC के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, 9 फरवरी को मुंबई में रैली निकालेगी MNS

क्या आप जानते हैं 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडा फहराने में अंतर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -