बिहार से हरियाणा और राजस्थान तक होगी बारिश, जानिए अपने राज्य का हाल
बिहार से हरियाणा और राजस्थान तक होगी बारिश, जानिए अपने राज्य का हाल
Share:

नई दिल्ली: भारत के पूर्वोत्तर, नॉर्थ-वेस्ट और पूर्वी राज्यों के लिए फिर एक बार बारिश की भविष्यवाणी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट्स के अनुसार, इन हिस्सों में 30 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक वर्षा होने की संभावना है।  विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 30 मार्च को बारिश का अनुमान है। वहीं, इन राज्यों के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 मार्च को बारिश हो सकती हैं।'

IMD ने यह भी बताया है कि 1 अप्रैल को केवल उत्तराखंड में बादल बरसने की संभावना नज़र आ रही है। विभाग का कहना है कि इस दौरान कई जगहों पर तेज रफ़्तार से हवाएं चल सकती है। साथ ही बारिश के दौरान ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि, इसके बाद मौसम में सुधार होगा। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि, 'बिजली, बारिश और ओले के कारण लोगों और जानवरों के घायल होने की संभावना है। तेज हवाओं के चलते कच्चे घरों को क्षति पहुंच सकती है।' IMD ने लोगों से इस दौरान खुले आसमान के नीचे जाने से बचने के लिए कहा है।

IMD ने यह भी बताया है कि देश के किसी भी हिस्से में अगले 5 दिनों तक तापमान बढ़ने या लू का अनुमान नहीं हैं। बारिश के चलते कई जगहों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान  है।

'फिर जीतकर नहीं आओगे..', बार-बार समझने पर भी हंगामा करते रहे विपक्षी सांसद, भड़कीं पीठासीन रमा देवी

नामीबिया से भारत लाए गए चीतों का कुनबा बढ़ा, 'सियाया' ने 4 शावकों को दिया जन्म

'वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है आतंकवाद..', पाकिस्तानी प्रतिनिधियों के सामने ही डोभाल ने सुनाई खरी-खरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -