ममेरे भाई ने ही दुष्कृत्य करके जिन्दा जलाया
ममेरे भाई ने ही दुष्कृत्य करके जिन्दा जलाया
Share:

सिकन्दराबादः समाज को एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है यहां रिश्तो को ताक पर रख कर एक भाई ने घिनौना काम किया है। खबर आ रही है गोकुलगंज के खुर्जा जंक्शन से यहां पर एक युवती के साथ पहले तो बलात्कार किया गया और उसके बाद उसे जिन्दा जला दिया गया।

जानकारी के अनुसार ममेरा भाई ने ही रिश्तो का मजाक उड़ाते हुए अपनी ही बहन से बेहद ही घिनौना कृत्य किया है। शुक्रवार के दिन गोकूलगंज में खुर्जा जंक्शन निवासी युवती अपनी बहन की सुसराल आई हुई थी। देर शाम सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी ममेरा भाई भी गोकुलगंज आया था। युवती की बहन दूध लेने बाजार चली गई। तभी कुछ देर बाद घर से धुँआ निकलता देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। अंदर बंद कमरे में आग लगी थी। चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने किवाड़ तोड़े।

अंदर युवती और युवक बुरी तरह झुलसे थे। उन्हें उपचार हेतु बुलंदशहर भेजा गया। बकौल कोतवाली निरीक्षक गंभीर अवस्था में झुलसी युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने का बयान दिया। हालाकि युवती की उपचार के दौरान हायर सेंटर में मौत हो गई। पुलिस मामले की और गहनता से जांच कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -