इस दिन ये रंग का कपड़ा पहनना आपके लिए हो सकता है शुभ
इस दिन ये रंग का कपड़ा पहनना आपके लिए हो सकता है शुभ
Share:

मानव जीवन में हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत महत्व होता है। शुभ-अशुभ मानव जीवन की छोटी-छोटी चीजों पर भी निर्भर करता है। अब वहीं अगर हम रोजमर्रा की बात करें तो आप रोजाना जो कपड़े पहनते हैं वास्तव में देखा जाए तो उसका भी आपके जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। आज हम आप से कुछ ऐसे ही विषय पर चर्चा करने वाले हैं। दरअसल आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप जो रोजाना के कपड़े पहनते हैं उसका आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि कपड़ो का रंग ही आपके जीवन मे होने वाली घटनाओं को निर्धारित करता है। तो चलिए जानते है। कि आपको किस दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

सोमवार:- सोमवार यानी चंद्रमा का दिन। इसलिए इस दिन का रंग है सफेद या सिल्वर कलर। इस दिन क्रीम, आसमानी और हल्का पीला भी पहना जा सकता है। दिन को खुशनुमा व शांतिपूर्ण चाहते हैं तो सफेद के सिवा कोई दूसरा रंग मत सोचिए।

मंगलवार:- मंगलवार हनुमान जी का दिन है। इसलिए इस दिन का विशेष रंग है भगवा, जिसे ऑरेंज कलर कहते हैं। इस दिन के ग्रह 'मंगल' के हिसाब से चैरी रेड या लाल के मिलते-जुलते शेड्स भी सौभाग्य के द्वार खोल सकते हैं।

बुधवार:- बुधवार का दिन गणेश जी का दिन होता है और उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है धोब । इसलिए इस दिन हरे रंग का महत्व है। बुध ग्रह स्वयं भी हरे रंग का होता है। अत: जिन लोगों की वाणी में अवरोध हो या जिनकी वाणी कर्कश हो उन्हें हल्का हरा रंग सूट करेगा।

गुरुवार:- बृहस्पति देव और साईं बाबा का दिन होता है। बृहस्पति देव स्वयं पीले हैं, तो इस दिन का रंग है पीला।इस दिन पीले के अलावा सुनहरा, नारंगी और पर्पल भी ट्राय कर सकते हैं। लेकिन पीले के सभी शेड उत्तम है।

शुक्रवार:- मां का दिन होता है, जो सर्वव्यापी जगत जननी हैं।। इस दिन हमेशा साफ-सुथरे उजले कपड़े पहनना चाहिए। इसलिए यह दिन सभी रंगों का मिक्स या प्रिंटेड कपड़ों का होता है। इस दिन विशेष रूप से गुलाबी के सारे शेड्स और रंगबिरंगे फ्लोरल प्रिंटेड परिधान पहने जा सकते हैं। लंबी धारी वाले, चैक्स और छोटी प्रिंट के कपड़े इस दिन पहनिए और सफलता हासिल कीजिए।

शनिवार: - इस दिन नीला कलर पहना जाता है। यह रंग मन के उतार-चढ़ाव का होता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए जामुनी, बैंगनी, गहरा नीला और व्यवस्थित दिनचर्या के लिए नेवी ब्लू, स्काय ब्लू उचित रहेंगे। शनि अगर अनुकूल हो तो स्थिरता देते हैं। अत: इस दिन नीले के सारे शेड आपको सफलता देंगे।

रविवार:- इस दिन गुलाबी, सुनहरे और संतरी रंग का विशेष महत्व है। खिले-खिले रंगों के पुराने परिधानों को रविवार के दिन पहनने से सप्ताह भर की थकान दूर हो जाती है। इस दिन नए कपड़े नहीं पहनने की सलाह दी जाती है।

 

ये उपाय करने के बाद मजबूत हो जाएगी आपकी भी आर्थिक स्थिती

केतु ग्रह के बुरे असर से बचने के लिए कर लें ये आसान से काम

इन तीन राशि के लोगो के पास कभी नहीं होती धन की कमी

अशोक के पेड़ कि पत्तियों से घर में बनी रहती है सुख-शांति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -