पूजा के दौरान बिलकुल नहीं करना चाहिए इन धातु के पात्रों का इस्तेमाल
पूजा के दौरान बिलकुल नहीं करना चाहिए इन धातु के पात्रों का इस्तेमाल
Share:

ईश्वर की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु प्रत्येक उस चीज का ही इस्तेमाल करते हैं, जो शुभ होता है। ऐसे में ईश्वर की पूजा में कई तरह के बर्तनों का भी इस्तेमाल किया जाता है। हांलाकि कई बार हमको नहीं पता होता है कि हम जिस धातु के बर्तन पूजा में इस्तेमाल कर रहे हैं वो ठीक है कि नहीं। यही वजह है कि बर्तन किस धातु के होने चाहिए इस पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। कुछ ऐसी धातुओं के बर्तन है जिनको पूजा के लिए उचित नहीं माना जाता है। इन बर्तनों से ईश्वर की पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है। आपको बता दें कि सोना, चांदी, पीतल तथा तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि आपको पूजा आराधना में किस धातु के बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

देवताओं को तांबा है अत्यन्त प्रिय:-
कहते हैं कि देवताओं को तांबा बेहद प्रिय होता है, इसको लेकर एक श्लोग का भी उल्लेख किया गया है-

“तत्ताम्रभाजने मह्म दीयते यत्सुपुष्कलम् ।
अतुला तेन मे प्रीतिर्भूमे जानीहि सुव्रते।।
माँगल्यम् च पवित्रं च ताम्रनतेन् प्रियं मम ।
एवं ताम्रं समुतपन्नमिति मे रोचते हि तत्।
दीक्षितैर्वै पद्यार्ध्यादौ च दीयते।"

इस श्लोक का मतलब है कि तांबा मंगलस्वरूप ,पवित्र तथा भगवान को बहुत ही प्रिय भी है।

आपको बता दें कि आप तांबे के पात्र में रखकर जो भी वस्तु ईश्वर को चढ़ाते हैं, उससे ईश्वर सबसे अधिक खुश होते हैं। यही वजह है कि तांबे के बर्तन को सबसे अधिक पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप ताबें के बर्तन से सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं तो ईश्वर की कृपा मिलती है। तांबा चांदी तथा सोना के मुकाबले सस्ता होने के साथ ही शुभ भी होता है। कहा जाता हैं कि लोहे के बर्तन में जंग लग जाती है, जिससे वो खराब हो जाते हैं, शास्त्रों के मुताबिक, इसलिए पूजा पाठ के बर्तन शुद्ध ही रहते हैं।

इन पात्रों का न करें उपयोग:- 
हालांकि शनिदेव की पूजा के लिए तांबे के बर्तनों के स्थान पर लोहे के बर्तन से ही पूजा करना चाहिए। पूजा में लोहा, स्टील तथा एल्युमीनियम के धातु के वर्तनों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, अपवित्र धातु मानी जाती हैं।

झाबुआ में ईसाई धर्मान्तरण करा रहे 9 लोग गिरफ्तार, 10 पर दर्ज हुई FIR

क्या है छठ पूजा में चढ़ने वाले प्रसाद का महत्व? यहां जानिए

देवउठनी एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, वरना बनेंगे पाप के भागीदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -