मार्स के बाद अब इस ग्रह पर है ISRO की नज़र, ये है पूरा प्लान
मार्स के बाद अब इस ग्रह पर है ISRO की नज़र, ये है पूरा प्लान
Share:

नई दिल्ली: मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक अपना अंतरिक्ष यान भेजने के बाद इसरो की निगाह अब कुछ दूसरे बड़े गृह पर है। अगले 10 वर्षों में इसरो ने अंतरिक्ष के लिए कई और मिशन तय किए हैं। इनमें से एक लक्ष्य शुक्र (वीनस) ग्रह तक पहुंचना भी शामिल है। इसके लिए 2023 की तिथि तय की गई है। शुक्र ग्रह के लिए जाने वाले स्पेसक्राफ्ट में 20 से ज्यादा अंतरिक्ष उपकरण होंगे। 

अगला दशक अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों के लिहाज से बेहद अहम् रहने वाला है। 2020 में मिशन एक्सपोसैट कॉस्मिक रेडिएशन के अध्ययन के लिए पहुँचाया जाएगा। 2021 में सूर्य तक पहुंचने के लिए आदित्य L1, मार्स ऑर्बिटर मिशन-2 2022 में, 2024 में चंद्रयान-3 और 2028 में सोलर सिस्टम का अध्ययन करने के लिए इसरो के मिशन पहुंचाए जाएंगे। 

इस मिशन को लेकर इसरो के वैज्ञानिक बेहद उत्साहित हैं। इसरो चेयरमैन के सीवन ने कहा है कि, 'इस मिशन के लिए हमें पूरी दुनिया से काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। मिशन के लिए 20 से ज्यादा अंतरिक्ष उपकरणों की योजना है।' युविका 2019 के तहत इसरो चेयरमैन ने 108 स्कूली छात्रों को भी संबोधित करते हुए इस बारे में जानकारी दी है।  इस वर्ष इसरो का सबसे प्रमुख मिशन चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च करना है। चंद्रयान-2 को जुलाई माह में लॉन्च करने का प्लान है और इसके लिए सभी तैयारियां आखिरी दौर में हैं। 

घरेलू मांग सामान्य रहने से स्थिर रहे खाद्य तेलों के दाम

इस कारण देशभर में बढ़ने लगी छत्तीसगढ़ी चावल की मांग

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में दर्ज हुई गिरावट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -