चंद्रयान- 2: विक्रम लैंडर को लेकर इसरो ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात
चंद्रयान- 2: विक्रम लैंडर को लेकर इसरो ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात
Share:

नई दिल्‍ली: भारतीय अंतरिक्ष रिसर्च संगठन (इसरो) ने 'विक्रम लैंडर' को लेकर मंगलवार को अपने बयान में कहा है कि उससे संपर्क स्‍थापित करने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं. अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, ''चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है, लेकिन अभी तक उससे संपर्क नहीं हो सका है. उससे संपर्क स्‍थापित करने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं.'' हालांकि, इसरो ने यह नहीं बताया कि चांद की सतह पर लैंडर इस वक़्त किस स्थिति में है.

इसरो का बयान ऐसे समय में आया है जब बीते दिनों चेयरमैन के सीवान ने कहा था कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की थर्मल तस्वीर भेजी है. इससे पहले इसरो चीफ के सीवान ने रविवार को कहा था कि, ''हम उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बारे में जल्‍द ही सूचित किया जाएगा.'' हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा था कि इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी.

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए चंद्रयान 1 के निदेशक रहे अन्नादुराई ने बताया कि, 'हमने चांद की सतह पर विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है, अब हमें इसके साथ संपर्क साधना होगा. जिस स्थान पर लैंडर उतरा है, वह सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अनुकूल नहीं है. वहां कुछ बाधाएं मौजूद हो सकती हैं, जो कि हमें लैंडर से संपर्क स्थापित करने से रोक सकती है.

इन दलों ने की चुनाव आयोग से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा न छिनने की अपील

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी को मिली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, मिला यह पद

बैकों का विलय देशहित में, वित्त सचिव का बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -