अंतरिक्ष में सुरक्षा बलों की निगरानी क्षमता को बढ़ाने के लिए, पांच सैन्य उपग्रह लांच करेगा इसरो
अंतरिक्ष में सुरक्षा बलों की निगरानी क्षमता को बढ़ाने के लिए, पांच सैन्य उपग्रह लांच करेगा इसरो
Share:

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद यानि इसरो ने 2019 की शुरुआत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के दो सर्विलांस सैटलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजकर की है। जिसमें से एक को ए-सैट मिसाइल को लक्षित करने के उद्देश्य से भेजा गया था। इस साल इसरो अंतरिक्ष में सुरक्षा बलों की निगरानी क्षमता को बढ़ाने के लिए पांच सैन्य उपग्रह (अडवांस्ड मिलिट्री सैटलाइट्स) लांच करेगा। 

इस माह अपने 16,000 कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाएगी जेट एयरवेज

इस तरह मजबूती प्रदान कर रहा है इसरो 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में देश की सामरिक संपदा को मजबूती प्रदान करना भी है। इसरो इस साल चार रिसैट सैटलाइट्स और एक अडवांस कार्टोसैट-3 सैटेलाइक लांच करेगा। बता दें पाक अधिकृत कश्मीर में 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक और इस साल बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पुरानी रिसैट-सीरीज की सैटलाइट्स द्वारा भेजी गई तस्वीरों का ही इस्तेमाल हुआ था।

राजस्थान के किशनगढ़ में फूड प्वाइजिनिंग के चलते 60 से ज्यादा लोग बीमार

इस तरफ है इसरो का ध्यान  

जानकारी के लिए बता दें इसरो अपने काम में देश की सुरक्षा को भी ध्यान में रख रहा है। पहले यह साल में एक या दो सैन्य उपग्रह ही भेजता था लेकिन अब इसने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर अपना नजरिया बदल लिया है। अब अंतरिक्ष में भारत को मजबूती दिलाने पर इसरो का ध्यान है।

टीवी देखने के बाद सो गए बच्चे और फिर हुआ ऐसा हादसा

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2018-19 में जीएसटी और वैट से जुटाए इतने करोड़ रूपये

बीएचयू में एमसीए के निष्कासित छात्र पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जमकर हुआ हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -