वायुसेना के लिए सहायक होगा यह उपग्रह, आज छोड़ा जाएगा
वायुसेना के लिए सहायक होगा यह उपग्रह, आज छोड़ा जाएगा
Share:

हरी कोटा : आज एक और उपग्रह लॉन्च होने जा रहा है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आज शाम 4:10 बजे संचार उपग्रह जीसैट-7ए को लॉन्च करेगा। 2250 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट भारतीय क्षेत्र में केयू-बैंड के उपभोक्ताओं को संचार क्षमताएं मुहैया कराएगा। इससे खासतौर पर वायुसेना को संपर्क बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

नेटवर्क हो जाएगा तैयार  
प्राप्त जानकारी अनुसार जीसैट-7ए को श्रीहरिकोटा स्थित स्पेसपोर्ट के दूसरे लाॅन्च पैड से जीएसएलवी-एफ11 के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह सैटेलाइट इसरो ने ही तैयार किया है। यह आठ साल तक सेवाएं दे सकता है। यह सैटेलाइट वायुसेना के विमान, हवा में मौजूद अर्ली वार्निंग कंट्रोल प्लेटफॉर्म, ड्रोन और ग्राउंड स्टेशनों को जोड़ देगा। इससे एक केंद्रीकृत नेटवर्क तैयार हो जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे इसी महीने 5 दिसंबर को इसरो का बनाया सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 फ्रेंच गुयाना से लॉन्च किया गया था। यह 16 गीगाबाइट प्रति सेकंड की रफ्तार से डेटा भेजने में मददगार है। चंद्रयान-2 लाॅन्चिंग के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इसे 31 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाना है। वही आपको बता दे चंद्रयान-2 के तीन हिस्से हैं-आर्बिटर,लैंडर-विक्रम और रोवर।

ISRO ने लॉन्च की सबसे वजनी सैटेलाइट, इंटरनेट स्पीड में आएगा उछाल

इस गांव में इंसान का मांस खाते हैं लोग, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश

मंगलवार की गिरावट के बाद आज हरे निशान में खुला सेंसेक्स, निफ़्टी में भी मजबूती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -