चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर बोले इसरो चीफ कहा- यह चांद की तरफ भारत का ऐतिहासिक कदम
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर बोले इसरो चीफ कहा- यह चांद की तरफ भारत का ऐतिहासिक कदम
Share:

नई दिल्‍ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के बाद प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए  कहा कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल रहा. यह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि मुझे यह ऐलान करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि जीएसएलवी ने चंद्रयान-2 को पृथ्‍वी की कक्षा पर सफलतापूर्वक स्‍थापित कर दिया है. यह भारत के लिए चांद की तरफ ऐतिहासिक यात्रा और वहां के दक्षिणी ध्रुव पर उतर पर वैज्ञानिक शोध करने का आगाज़ है.

उल्लेखनीय है कि इसरो ने आज दोपहर 2:43 बजे चांद पर शोध के लिए चंद्रयान-2 प्रक्षेपित कर दिया है. इसरो ने इसे 44 मीटर लंबे और तक़रीबन 640 टन वजनी जियोसिंक्रोनाइज सैटेलाइट लांच व्हीकल- मार्क तृतीय (जीएसएलवी-एमके तृतीय-एम1) से प्रक्षेपित किया है. इस रॉकेट को बाहुबली कहा जा रहा है. इस रॉकेट और चंद्रयान-2 का मूल्य लगभग 978 करोड़ रुपये है.

आपको बता दें कि यह भारत का दूसरा चंद्र मिशन है. चंद्रयान-2 मिशन के तहत शोध यान चांद के उस भाग में उतरेगा जिस पर अभी तक कोई भी शोध नहीं किया गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दक्षिणी ध्रुव पर शोध से यह पता चलेगा कि आखिर चांद की उत्‍पत्ति किस तरह हुई. इस क्षेत्र में बड़े और गहरे गड्ढे हैं. इनमें सोलर सिस्‍टम के शुरुआती दिनों के जीवाष्‍म मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है. चंद्रयान-2 चांद की सतह की मैपिंग भी करेगा. इससे उसके तत्‍वों के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

IMF के अगले MD हो सकते हैं रघुराम राजन, रेस में सबसे आगे हैं नाम

सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, निफ्टी की भी कमज़ोर शुरुआत

क्या 'वंदे मातरम' को मिलेगा राष्ट्रगान का दर्जा ? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -