ISRO चीफ का बड़ा बयान, कहा- अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी में भारत
ISRO चीफ का बड़ा बयान, कहा- अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी में भारत
Share:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ के सिवन ने गुरुवार को कहा है कि भारत अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है.  यह महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान मिशन का विस्तार होगी. सिवन ने कहा है कि, ‘हमें मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने के बाद गगनयान कार्यक्रम को जारी रखना होगा और इस संदर्भ में भारत अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है.'

इससे पहले बुधवार को इसरो चीफ ने ऐलान किया था कि चंद्रमा की सतह पर खनिजों के अध्ययन और वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए भारत के दूसरे चंद्र अभियान, ‘चंद्रयान-2’ को 15 जुलाई को लांच किया जाएगा. सिवन ने बताया था कि छह या सात सितंबर को यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा. चंद्रमा के इस हिस्से के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है.

चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से 15 जुलाई को रात के दो बज कर 51 मिनट पर किया जाएगा. जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट इसे लेकर अंतरिक्ष में जाएगा. इससे पहले इसरो ने प्रक्षेपण की अवधि नौ जुलाई से 16 जुलाई के मध्य रखी थी.  अंतरिक्ष यान का द्रव्यमान 3.8 टन बताया गया है. इसमें तीन मॉड्यूल हैं -- आर्बिटर, लैंडर(विक्रम) और रोवर(प्रज्ञान). सिवन ने बताया है कि ‘आर्बिटर’ में आठ पेलोड, तीन लैंडर और दो रोवर होंगे.

13 जून को वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों समेत बैंकरों के साथ बैठक करेंगी वित्तमंत्री

भारत के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में जारी नई परियोजनाओं पर 13,000 करोड़ का निवेश करेगा जापान

चौथे दिन बाजार खुलते ही रुपये में नजर आई मजबूती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -