चंद्रयान- 2 एक ऑर्बिटर ने पता लगाई विक्रम लैंडर की लोकेशन, जल्द साधा जाएगा संपर्क- इसरो
चंद्रयान- 2 एक ऑर्बिटर ने पता लगाई विक्रम लैंडर की लोकेशन, जल्द साधा जाएगा संपर्क- इसरो
Share:

नई दिल्ली:  भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) प्रमुख के सिवन ने कहा है कि इसरो ने चंद्रयान 2 के लैंडर 'विक्रम' की लोकेशन के बारे में पता लगा लिया है. उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर लैंडर 'विक्रम' की थर्मल तस्वीरें खींची हैं. हालांकि के सिवन ने कहा है कि अभी तक लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है. हम लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, जल्द संपर्क स्थापित कर लिया जाएगा.  

उल्लेखनीय है कि ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर लैंड करते वक़्त जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था. सपंर्क उस समय टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. लैंडर को शनिवार-शक्रवार की दरम्यानी रात तक़रीबन एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड कराने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते वक़्त 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से लैंडर का संपर्क टूट गया.

‘विक्रम’ लैंडर ने ‘रफ ब्रेकिंग’ और ‘फाइन ब्रेकिंग’ चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, किन्तु ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया था. जिसके बाद से पूरे देश में मायूसी छा गई थी, हालांकि अब इसरो प्रमुख ने कहा है कि जल्द ही इस विक्रम लैंडर से संपर्क कर लिया जाएगा.

इस विकसित देश की अर्थव्यवस्था भी खा रही है हिचकोले, विकास दर एक दशक के निचले स्तर पर

आरएसएस की बैठक में राष्ट्रवाद पर हुई चर्चा, बढ़ते धर्मान्तरण पर भी रखे गए विचार

फेसबुक के 40 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर हुए लीक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -