ब्रिटेन के दो उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा इसरो
ब्रिटेन के दो उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा इसरो
Share:

tyle="text-align: justify;"> बेंगलूरु: ​भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो आज रात 09:30 बजे ब्रिटेन के दो महत्वपूर्ण उपग्रहों को 'सतीश धवन लॉन्च पैड' से पीएसएलवी सी -42 राकेट द्वारा लॉन्च करेगा. यह उपग्रह ब्रिटेन की आपदा सम्बन्धी सूचनाओं पर नज़र रखेंगे. यह दो उपग्रह हैं, जो उच्च-रिज़ॉल्यूशन ऑप्टिकल पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है. 'नोवासर और एस 1-4'  ब्रिटेन की आपदा निगरानी क्षमताओं को उन्नत करेगा। इनका उपयोग पर्यावरण और संसाधनों की निगरानी के लिए भी उपयोग में लिया जाएगा। इसरो ने मार्च 2019 तक 19 ऐसे अंतर्राष्ट्रीय मिशनों को करने के लिए रेखांकित किया है.

अब अंतरिक्ष में भी कर सकेंगे शैम्पेन का सेवन



 भारत की अंतरिक्ष ताक़त किसी से छुपी नहीं है, इसीलिए दुनिया की सबसे सक्षम अंतरिक्ष संस्था अमेरिका की नासा भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर सूर्य के अध्ययन वाले 'आदित्य मिशन' पर काम करने को आतुर है. ऐसा भी एक समय था जब भारत के पास क्रयोजेनिक राकेट इंजन की प्रणाली या तकनीक नहीं थे, भारत ने  बड़े देश से क्रायोजेनिक इंजन खरीदना चाहा था पर किसी ने भारत की मदद नहीं की थी. जिन देशों ने भारत को अंतरिक्ष कार्यक्रम से दूर रखने की कोशिश की थी, वही अब भारतीय अनुसंधान संस्थान की मदद लेना शुरू कर चुके हैं​, जिनमे अमेरिका और यूरोपीय संघ प्रमुख हैं. ​

स्पेस-एक्स कराएगी अंतरिक्ष की सैर



बता दें, आज पूरी दुनिया में अब तक की सबसे सस्ती और सफल तकनीक भारत के पास है. बीते दिनों में भारत के 'एसएलवी' ने एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में प्राक्षेपित किया. भारत पूरो दुनिया में अकेला ऐसा देश है जिसने अपने पहले ही प्रयास में मंगल गृह की कक्षा में प्रवेश किया है. इसी प्रयास में अमेरका,यूरोपीय संघ और रूस सब ने असफलता का स्वाद लिया है. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम से इसरो ने अपने छोटे के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े कारनामे कर लिया है जो आज भी विकसित और आधुनिक देश नहीं कर पाए हैं. भारत आज यूनाइटेड किंगडम के दो उपग्रह अपने व्यापारिक मिशन के अंतर्गत दो सैटेलाइट 'नोवासर और एस 1-4' और एस 1-4 करेगा. इन उपग्रहों को पीएसएलवी द्वारा लेजाया जायेगा इस रॉकेट ने अपने 25 वर्ष के कार्यकाल में 52 देशी और 237 विदेशी उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया है.
 
अन्य ख़बरें  ​

इसरो की उड़ान छुएगा नए आयाम

भारत करेगा चाँद पर हीलियम की खोज...

दुनिया को खत्म करने के लिए हुआ इस बछिया का जन्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -