क्या ऐसा भी हो सकता है किसी का शौक
क्या ऐसा भी हो सकता है किसी का शौक
Share:

इस दुनिया में सभी के अपने शौक है सात अरब से ज्यादा की दुनिया में हर किसी के अपने शौक होते हैं। किसी को सिक्के, किसी को डाक टिकट तो किसी को गाड़ियां तक जमा करने का शौक होता है। इजराइल के हदेरा शहर में रहने वाले ऐतन बार-ऑन्स नाम के व्यक्ति को अजब ही जूनून सवार है। इसने अपनी सालों की मेहनत करके सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम बनाया है।

डिब्बियों के 37 हजार जोड़े हैं

जानकारी के मुताबिक ऐतन बार-ऑन्स के म्यूजियम में नमक-मिर्च छिड़कने वाली डिब्बियों के 37 हजार जोड़े हैं। ऐतन के इस म्यूजियम का नाम सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम है। 58 साल की मेहनत के बाद उनके इस म्यूजियम का सपना साकार हो सका। उनके कलेक्शन में सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, टॉयलेट सीट्स, कई पशु, पारंपरिक परिधान पहने हुए लोग, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ और उनका कुत्ता भी शामिल है। म्यूजियम में 40 रुपए से 12 लाख रुपए तक की डिब्बियां रखी गई हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड में हो शुमार

इजराइल आने वाले सैलानियों के विजिट लिस्ट में इस म्यूजियम का नाम भी होता है उनका कहना हैं कि म्यूजियम में आने वालों में मुस्लिम, ईसाई, यहूदी सभी लोग हैं। मैं चाहता हूं संग्रहालय का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार हो। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अफसर भी जल्द ही यहां आने वाले हैं।

16 साल की लड़की के बाल देखकर आपको भी होने लगेगी जलन, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अब पास से देख सकेंगे दुनियां की सबसे ऊंची प्रतिमा, खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश

क्रिसमस पर काटा 750 किलो का केक, देखकर ही मुँह में पानी आ जाएगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -