ऋत्विक से दूर होकर खुश नहीं है आशा नेगी
ऋत्विक से दूर होकर खुश नहीं है आशा नेगी
Share:

रित्विक धनजानी से अलग होकर लुट गया है 'पवित्र रिश्ता' अभिनेत्री आशा नेगी का चैन और करार, फिर लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

एक जमाने में सुपरहिट शो की लिस्ट में शुमार रहा 'पवित्र रिश्ता' इस वक़्त बहुत सुर्खियों में है। हाल ही में 11 वर्ष  पूरे होने पर मेकर्स ने इस शो  को दोबारा टेलीकास्ट करने के बारें में बात कर रहे है। इस शो से जुड़े लगभग सभी हस्तियों की निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल के चलते खबरों में हैं। यदि बात करें आशा नेगी की तो हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिली थी। आशा नेगी इसी शो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके एक्टर  रित्विक धनजानी को लम्बे वक़्त से डेट कर रही थीं। 'पवित्र रिश्ता' में आशा नेगी ने अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन बेटी का रोल निभाया था। 

रित्विक धनजानी से ब्रेकअप होने के उपरांत आशा नेगी (Asha Negi) ने एक सप्ताह के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया । साफ जाहिर हो रहा है कि रित्विक धनजानी से अलग होने के उपरांत आशा नेगी एक पल के लिए भी सुकून से नहीं रह पा रहे। आशा नेगी ने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक पोस्ट साझा किया है जिसमें लिखा है, 'ब्रेक का समय आ चुका है...जल्द ही आप लोगों से मुलाकात होगी।'

आशा नेगी के इस पोस्ट पर एक फैन ने प्रतिक्रया दी है, 'दी आप और रित्विक भइया साथ में बहुत अच्छे लगते थे...मुझे नहीं पता कि आप लोगों के मध्य क्या दिक्कत आई है लेकिन आप दोनों से गुजारिश है कि दोनों फिर से एक साथ हो जाए। आप दोनों मेरे फेवरेट हैं। एक दूसरे के साथ आ जाओ प्लीज...।' काम के मुद्दे पर बात करें आशा नेगी को एकता कपूर की नई वेब सीरीज 'बारिश 2' में नज़र आए थे। इस वेब सीरीज में आशा नेगी ने बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के अपोजिट कार्य किया था। हाल ही में आशा नेगी की नई वेब सीरीज 'अभय 2' रिलीज हुई है। जल्द ही उनकी पहली फिल्म 'लूडो' भी रिलीज़ होने वाली है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Switch off to switch on See you all in few days . . #socialmediadetox

A post shared by MsNegi (@ashanegi) on

टीवी के सबसे बड़े शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, होगी इस शख्स की एंट्री

जल्द ही अपने 3000 एपिसोड पूरे करने जा रहा है टेलीविज़न का ये शो

टीवी की प्रेरणा के इस लुक को देखकर दीवाने हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -