OMG! इनसे शादी करने जा रहीं हैं गौहर खान, रिश्ते पर लगी मुहर
OMG! इनसे शादी करने जा रहीं हैं गौहर खान, रिश्ते पर लगी मुहर
Share:

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह बीते दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बानी हुईं हैं और अब उनकी रिलेशनशिप को लेकर ही एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह इन दिनों सोशल मीड‍िया इन्फ्लुएंसर जैद दरबार को डेट कर रहीं हैं और अब खबर है कि उनके परिवार वाले उनके रिश्ते के लिए मान गए हैं। जी हाँ, हाल ही में जैद के पापा म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशनश‍िप को कंफर्म कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on

यह एक बड़ी खबर है और इस समय यह तेजी से चर्चाओं में बन चुकी है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस्माइल से जब जैद की शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने हां में जवाब दिया। आप सभी को बता दें जैद दरबार, इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं, लेक‍िन जैद अपनी स्टेप मॉम यानी इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा के भी काफी क्लोज हैं। वहीं खबरें हैं कि जैद ने अपने रिलेशनश‍िप के बारे में भी इस्माइल से पहले आयशा की ही बताया था और अब वह शादी के लिए तैयार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on

एक वेबसाइट से बातचीत में इस्माइल ने कहा- 'जैद और गौहर अगर शादी करना चाहते हैं तो मैं गौहर को क्यों आशीर्वाद नहीं दूंगा? अगर जैद गौहर से शादी करना चाहते हैं तो मुझे क्यों दिक्कत होगी? जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने कहा 'जैद ने अपनी स्टेप मॉम आयशा को कॉल कर इस बारे में बताया था। बहुत तारीफ कर रहा था गौहर की। उसने अपने रिलेशनश‍िप के बारे में बताया।' उसके बाद आयशा ने इस्माइल से कहा कि 'अगर जैद खुश है तो वे भी खुश हैं।' वैसे गौहर खुद भी अपनी और जैद की कई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकीं हैं जो बेहतरीन रहीं हैं।

सुदर्शन TV केस: सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- हम परमाणु जैसी चीज़ पर रोक लगा रहे हैं

बिग बॉस 14 आने से पहले तेजी से वायरल हो रहीं हैं घर की फोटोज

Video: अर्शी खान ने लगाई कंगना को लताड़, कहा- 'अब तुम चुप रहो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -